
DHANBAD | लायंस क्लब ऑफ धनबाद कोल कैपिटल के द्वारा एक्टिविटी सप्ताह के दूसरे एक्टिविटी के रूप में मंगलवार को बरमसिया कुष्ठ आश्रम और शक्ति मंदिर परिसर में गरीब और जरूरतमंद लोगों के बीच 151 खाना का पैकेट वितरण किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से लायन मुकेश बर्मन, लायन राजीव गोप, लायन कंवर गोप, आनंद सिंह और लायन विजय सिंह सक्रिय थे।
