धनबाद: मंगलवार को धनबाद स्टेशन में मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में एक विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 71 यात्रियों को पकड़ा गया। जिसमें बिना टिकट, अनियमित टिकट, बिना बुक किये गए सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्री एवं स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने वाले यात्री शामिल हैं। इस दौरान उनसे 19,925 रूपए जुर्माने के रूप में राशि प्राप्त की गई व कड़ी हिदायत दी गई। जांच अभियान के दौरान मुख्य वाणिज्य निरीक्षक/ टिकट चेकिंग सहित सीटीआई, सीआईटी एवं बड़ी संख्या में टीटीई, आरपीएफ और जीआरपी के जवान मौजूद थे।मंडल रेल प्रबंधक के निर्देश पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान धनबाद स्टेशन परिसर के साथ- साथ स्टेशन में उपस्थित गाड़ियों में भी चेकिंग की गई। इस तरह की चेकिंग धनबाद मंडल द्वारा आगे भी लगातार की जाएगी। इस अभियान का उद्देश्य टिकट काउंटर की बिक्री बढ़ाना, बिना टिकट के यात्रा करने वाले यात्रियों पर लगाम लगाना एवं यात्रियों को टिकट लेने के लिए प्रेरित करना है जिससे कि वो अगली बार टिकट लेकर यात्रा करे।
DHANBAD : बिना टिकट यात्रियों पर लगाम लगाने के लिए अभियान, मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में हुई विशेष टिकट जांच

It’s amazing in favor of me to have a web site, which is valuable for my know-how.
thanks admin