Sunday, September 8, 2024
HomeधनबादDHANBAD | मणिपुर में महिला को निर्वस्त्र घुमाना अमानवीय घटना:संतोष कुमार सिंह

DHANBAD | मणिपुर में महिला को निर्वस्त्र घुमाना अमानवीय घटना:संतोष कुमार सिंह

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर पीएम और गृहमंत्री का फूंका पुतला

DHANBAD | धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह नेतृत्व में धनबाद रणधीर वर्मा चौक पर भाजपा के प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया गया। इस कार्यक्रम में सर्व प्रथम सभी सम्मानित कांग्रेस जनों ने पुतला लेकर पुराना कांग्रेस कार्यालय से रणधीर वर्मा चौक तक रोष निकाला गया। भाजपा सरकार के विरुद्ध नारा लगाया गया। संतोष कुमार सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा श्रेष्ठ भारत का नारा लगाती है पर इसके विपरित काम करती है इस देश में पूंजीपतियों के लिय अलग कानून काम करती है और आदिवासी, पिछड़ी महिला के लिय अलग काम करती है जिस प्रकार मणिपुर में महिला के साथ इतनी बर्बरता और अमानवीय व्यवहार किया गया जो मानवता को तार तार करती है। दुर्भाग्य तब होता है जब इतनी निंदनीय घटना पर देश के प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का एक बयान तक उस पीड़ित महिला को इंसाफ दिलाने हेतु नही आता है। और भाजपा के प्रवक्ता देश को बाटने हेतू लंबी लंबी भाषण देते है लेकिन एक महिला को इंसाफ दिलाने और इस निंदनीय घटना के विरोध में चुप्पी साध लेती है। आज देश विकट परिस्थितियों से गुजर रहा है ऐसे में कांग्रेस ही लोकतंत्र को पुनः स्थपित कर समाज के हर वर्ग हर समुदाय को जीने का समान अधिकार दिला सकती है।हम राष्ट्रपति से मांग करते हैं अविलंब मनीपुर मैं भाजपा सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाया जाए अन्यथा कांग्रेस सड़क से लेकर संसद तक आंदोलन का रुख अख्तियार करेंगी। श्री सिंह ने कहा की 77दिन बाद मोदी जी शायद देश से शर्मिंदा होकर प्रेस को संबोधित करते भी है और कहते है कुछ लोगो के कारण 140 करोड जनता को शर्मिंदा होना पड़ रहा है तो क्या इन्ही कुछ लोगो को बचाने के लिय आप 77दिन तक इंतज़ार करते रहें। कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सुल्तान अहमद, रवीरंजन सिंह, मुख्तार खान, राजेश्वर यादव योगेन्द्र सिंह योगी, नवनीत नीरज, सतपाल सिंह ब्रोका,महेंद्र दुबे, किरीटभूषण रूज, कयूम खान, अक्षयवर प्रसाद, देवेन्द्र कुमार, रामचंद्र शर्मा, सरफराज आलम, संजय जयसवाल, जावेद रजा, राजीव रंजन चौबे,जहीर अंसारी, प्रभात सिरोलिया, राजू दास, बबलू दास, प्रसाद निधी, अख्तर खान उर्फ गुड्डू, गोपाल कृष्ण चौधरी, दीपक सिंह, डेविट सिंह, दिनेश सिंह, जयप्रकाश चौहान, डीके सिंह, मधुसूदन मोदक, मसूद आलम, जगदीश साव, अवधेश पासवान, प्रीतम रवानी, अनिल सिंह, सावन सुमन, अरविंद कुमार सैनी,शहजादा हुसैन, आशिस सिन्हा, मोहन महतो, गैरूल हसन, रामजी भगत, गौतम पासवान, फैज अहमद, अनू पासवान,अनिल गिरी,रवी पासवान, सुब्रमणम तिवारी, आशीफ रजा,अजित जायसवाल, बलराम महतो, भोला सिंह, रोहित पाठक, राम विलास राम, सत्या नंद पांडेय, साहीर खान, बबलू मालाकार, हरेंद्र शाही, सहित सैकड़ो कांग्रेस कार्यकताओ ने भाग लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

MatthewJak on 01-10-2023
MatthewJak on 05-10-2023
MatthewJak on 05-10-2023