Dhanbad News: बीएलओ व सुपरवाइजरों को दिया प्रशिक्षण

बीएलओ व सुपरवाइजरों को दिया प्रशिक्षण

बीएलओ व सुपरवाइजरों को दिया प्रशिक्षण

Dhanbad News: धनबाद विधानसभा के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी श्री राजेश कुमार की अध्यक्षता में आज अनुमंडल कार्यालय (पुराना समाहरणालय) के सभागार में बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजरों को 50 – 50 के बैच में विशेष गहन पुनरिक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिविजन) का प्रशिक्षण दिया गया।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

प्रशिक्षण में बीएलओ व बीएलओ सुपरवाइजर के कार्य एवं कर्त्तव्य, बूथ अवेयरनेस ग्रुप, दावा आपत्ति से जुड़े सभी फॉर्म, 11 दस्तावेज सहित अन्य बिंदुओं पर विशेष प्रकाश डाला गया।

मौके पर धनबाद विस के एईआरओ‌ सह अंचल अधिकारी श्री शशि कांत सिंकर, एईआरओ श्री रविन्द्र नाथ ठाकुर, बीएलओ व बीएलओ सुपरवाइजर उपस्थित थे।