Dhanbad News: धनबाद का होनहार छात्र तुहीन भट्टाचार्य बनाएगा जापान में भारत का नाम रोशन

नबाद का होनहार छात्र तुहीन भट्टाचार्य बनाएगा जापान में भारत का नाम रोशन

नबाद का होनहार छात्र तुहीन भट्टाचार्य बनाएगा जापान में भारत का नाम रोशन

Dhanbad News: कोयला चोरी रोकने के लिए विकसित किया गया “अनुश्रवण” प्रोजेक्ट, भारत सरकार द्वारा जापान भेजा जाएगा, तकनीक से जुड़े नवाचार में धनबाद का चमकता सितारा

Dhanbad News: धनबाद कोयलांचल क्षेत्र के डीएवी कोयला नगर के 12वीं कक्षा के छात्र तुहीन भट्टाचार्य ने एक ऐसा अनोखा प्रोजेक्ट तैयार किया है, जो कोल कंपनियों में कोयला चोरी को रोकने में कारगर साबित हो सकता है। इस तकनीकी नवाचार के लिए भारत सरकार ने तुहीन को जापान में विशेष प्रशिक्षण के लिए भेजने का निर्णय लिया है।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

“अनुश्रवण” से होगी कोयला चोरी पर सख्त निगरानी

तुहीन द्वारा तैयार Coal Theft Prevention Project “अनुश्रवण” एक अत्याधुनिक तकनीक पर आधारित है। इसमें वाहनों के ट्रेलर पर वेट सेंसर (लोड सेल) लगाए गए हैं, जो वाहन में लोड कोयले के वजन की जानकारी कंट्रोल रूम को निरंतर भेजते रहते हैं। अगर रास्ते में कोयले का वजन 10% या उससे अधिक कम होता है, तो कंट्रोल रूम को तुरंत सूचना मिलती है।

कंट्रोल रूम से ट्रक होगा नियंत्रित

प्रोजेक्ट की विशेष बात यह है कि यदि वाहन चालक चोरी के उद्देश्य से ट्रक नहीं रोकता है तो AI ट्रिगर के जरिए ट्रक की फ्यूल सप्लाई को बंद कर दिया जाएगा, जिससे वाहन अपने आप रुक जाएगा। इसके बाद GPS लोकेशन से ट्रक की सटीक स्थिति की जानकारी मिल जाएगी और स्थानीय प्रशासन आवश्यक कार्रवाई कर सकेगा।

दो वर्षों की मेहनत का परिणाम

तुहीन ने बताया कि इस प्रोजेक्ट को बनाने में करीब दो साल लगे हैं। इसमें IoT तकनीक और लोड सेंसर का इस्तेमाल किया गया है। यह नवाचार न सिर्फ कोल कंपनियों को मदद करेगा, बल्कि सरकार को राजस्व हानि से बचाने में भी अहम भूमिका निभाएगा।

पहले भी मिला है राष्ट्रीय सम्मान

यह उल्लेखनीय है कि तुहीन भट्टाचार्य को 2023 में एपीजे अब्दुल कलाम इग्नाइट अवार्ड मिल चुका है। इसके अलावा 2022 में वह इंस्पायर अवार्ड से भी सम्मानित हो चुके हैं। अब भारत सरकार द्वारा उन्हें जापान भेजा जा रहा है, जहां वे नई तकनीकों की जानकारी प्राप्त कर अपने प्रोजेक्ट को और बेहतर बनाएंगे।

शिक्षकों ने जताया गर्व

डीएवी कोयला नगर के अटल टिंकरिंग लैब के प्रभारी बीके सिंह के मार्गदर्शन में तुहीन ने यह प्रोजेक्ट तैयार किया। बीके सिंह ने कहा कि तुहीन एक अत्यंत प्रतिभावान छात्र है और उसके इस कार्य से पूरा विद्यालय गौरवान्वित है।
विद्यालय के प्राचार्य एनएन श्रीवास्तव ने भी कहा कि यह पूरे विद्यालय के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और अन्य छात्रों को भी तुहीन से प्रेरणा लेनी चाहिए।