Dhanbad News: धनबाद में लावारिस हालत में मिली तीन वर्षीय बच्ची, चाइल्ड हेल्पलाइन ने किया रेस्क्यू

धनबाद में लावारिस हालत में मिली तीन वर्षीय बच्ची

धनबाद में लावारिस हालत में मिली तीन वर्षीय बच्ची

Dhanbad News: धनबाद के बैंक मोड़ स्थित होंडा शोरूम के पास एक तीन वर्षीय बच्ची लावारिस हालत में मिली, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। बच्ची ने अपना नाम प्राची, पिता का नाम विकास और मां का नाम पूजा बताया।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

स्थानीय लोगों की सतर्कता से बची बच्ची

इलाके के स्थानीय लोगों ने बच्ची को अकेले घूमते देखा, जिसके बाद उन्होंने तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचना दी। हेल्पलाइन टीम मौके पर पहुंची और बच्ची को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया

बच्ची के बयान ने चौकाया

चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) के अध्यक्ष उत्तम मुखर्जी ने बताया कि पूछताछ के दौरान बच्ची ने एक चौंकाने वाली बात बताई। उसने कहा कि उसकी मां ने उसे टेंपो से धक्का देकर गिरा दिया था। हालांकि, बच्ची बहुत छोटी होने के कारण विस्तृत जानकारी नहीं दे पा रही है

आंगनवाड़ी में पढ़ती है बच्ची, दो भाई भी हैं

बच्ची ने यह भी बताया कि वह आंगनवाड़ी में पढ़ाई करती है और उसके दो भाई भी हैं। उसने अपनी मां पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि उसकी मां ने उसे छोड़ दिया

फिलहाल शेल्टर होम में सुरक्षित है बच्ची

बच्ची को सुरक्षित शेल्टर होम में रखा गया हैCWC और प्रशासन बच्ची के माता-पिता का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस भी इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है