Dhanbad News: धनबाद से जेइइ एडवांस्ड में सफल छात्रों में 44 प्रतिशत छात्र केवल फोकस से

Dhanbad News

Dhanbad News

Dhanbad News: फोकस इंस्टीट्यूट के छात्रों ने जेइइ एडवांस्ड की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। इस वर्ष पूरे धनबाद के करीब 50 छात्र जेइइ एडवांस्ड में सफल हुए हैं।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

इनमें से 22 (44 प्रतिशत) केवल फोकस इंस्टीट्यूट से सफल हुए हैं।इनमें से सात छात्रों का ऑल इंडिया रैंक 10 हजार से भी कम है। इन विद्यार्थियों में रचित चौहान 4604, अंशु कुमार राम 5157, अभिनय कुमार 5278, अदिति 6461, राजवीर मंडल 7747, तुषार कांति सिंह 8418 और शिवाय जायसवाल का रैंक 9290 है।

इसके अलावा ऋत्विक राज सिंह 13341, अदरिज सरकार 13581, आर्यन अग्रवाल 19262, कुमार आयुष्मान 20630, गौरव कुमार 22438, अभिनव कुमार 23779, हर्षी विश्वकर्मा 25081, आहान लोधा 25606, शिवम तुल्सयान 25687, कृषांग बनर्जी 27578, हर्ष शेखर 32581, प्राची शांडिल्य, अंकित आनंद, रौनक बजौरिया और यश कश्यप ने शानदार प्रदर्शन किया है.

इनके साथ ही इस वर्ष संस्थान के 40 से अधिक विद्यार्थियों ने जेइइ मेन के स्कोर के आधार पर एनआइटी और आइआइटी के लिए क्वालिफाइ किया है. संस्थान के संचालक व शिक्षक अजय वीर सिंह ने सभी विद्यार्थियों को उनके प्रदर्शन के लिए बधाई दी है. साथ ही उन्होंने सभी को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।