Dhanbad News: एडीएम ने सुनी आम जनों की शिकायत

Dhanbad News

Dhanbad News

Dhanbad News: एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री पीयूष सिन्हा ने आज आयोजित जनता दरबार में जिले के पाथरडीह, तोपचांची, पूर्वी टुंडी, बलियापुर, गोविंदपुर, निरसा, बरवाअड्डा सहित अन्य क्षेत्रों से आए लोगों की शिकायत सुनी।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

जनता दरबार में प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि नहीं मिलने, मृत्यु उपरांत मृत्यु सह सेवानिवृत्ति लाभ नहीं मिलने, सरकारी जमीन व कुआं पर कब्जा कर चाहरदिवारी निर्माण करने, एनएच 2 चौड़ीकरण में गलत व्यक्ति को मुआवजा देने, मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना का लाभ प्रदान करने, देवस्थानों की भूमि पर अवैध कब्जा करने, निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास का लिंटन और दिवारी तोड़ देने, पुराना बाजार स्थित दुर्गा स्थान में सरकारी कुआं की मरम्मत कराने सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए।एडीएम ने समस्या का समाधान करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया।

जनता दरबार में सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा श्री नियाज अहमद, जनशिकायत कोषांग के प्रधान लिपिक श्री नंदकिशोर कुशवाहा मौजूद थे।