Dhanbad News: गुरुवार को गुरु पूर्णिमा के दिन मंदिर में हुआ भव्य भंडारा का आयोजन

गुरुवार को गुरु पूर्णिमा के दिन मंदिर में हुआ भव्य भंडारा का आयोजन

गुरुवार को गुरु पूर्णिमा के दिन मंदिर में हुआ भव्य भंडारा का आयोजन

Dhanbad News: कोयला नगर स्थित साईं मंदिर में गुरुवार को गुरु पूर्णिमा के भव्य भंडारा का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य रूप से बीसीसीएल सीएमडी सिमरण दत्ता, डीपी एम.के रमैया,झरिया विधायक रागिनी सिंह आशिनी सिंह समेत हजारों श्रद्धालु शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किया। सभी अतिथियों को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

रागिनी सिंह ने गुरु पूर्णिमा की सबको बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि साईं बाबा सभी कोयलांचलवासिओं का कल्याण करें यही कामना करती हूँ। भंडारा में श्रद्धालुओं की सेवा में सक्रिय श्री राम सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं जजमान उदय प्रताप सिंह ने बताया कि कल 24 घंटे का अखंड कीर्तन किया गया था मंदिर में पूजा अर्चना तुफानी बाबा के द्वारा विधि विधान से पुजा किया जा रहा है आज संध्या बेला में साईं बाबा की भव्य पालकी यात्रा मंदिर से निकल जाएगी जिसमें हजारों लोग शामिल होंगे।

साथ ही साईं बाबा को 56 भोग अर्पित किया गया है। इस कार्यक्रम में उमाशंकर सिंह, युवा संघर्ष मोर्चा के संस्थापक दिलीप सिंह, मनोज सिंह, उदय प्रताप सिंह की पत्नी रेनू सिंह, नीतू तिवारी, सोनिका सिंह , चंदन कुमार, मुनि देवी, पिंकी पाली मनीष कुमार सिंह, जयकांत झा पम्मी बबीता सिंह, पूनम मिश्रा, प्रीति अविनाश कुमार,परवीन समेत अन्य का योगदान है