Dhanbad News: गुरुवार को सदर अस्पताल के मेडिसिन में रहेंगे डॉ मंगेश कुमार, सर्जरी में डॉ प्रभात कुमार

गुरुवार को सदर अस्पताल के मेडिसिन में रहेंगे डॉ मंगेश कुमार, सर्जरी में डॉ प्रभात कुमार

गुरुवार को सदर अस्पताल के मेडिसिन में रहेंगे डॉ मंगेश कुमार, सर्जरी में डॉ प्रभात कुमार

Dhanbad News: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देश पर गुरुवार को सदर अस्पताल में मौजूद रहने वाले चिकित्सकों की सूची जारी की गई है।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

गुरुवार को सदर अस्पताल के मेडिसिन में डॉ मंगेश कुमार और डॉ एपिल टोपनो रहेंगे। जबकि हड्डी रोग में डॉ हरेंद्र कुमार, सर्जरी में डॉ प्रभात कुमार, नेत्र में डॉ गोलू पीनाज, दंत रोग में डॉ स्नेहा केसरी, शिशु रोग में डॉ उमेंद्र कुमार तथा स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में डॉ अपूर्वा दत्ता रहेंगे।

वहीं गायनी इमर्जेंसी में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ सुरभि, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ संध्या तिवारी तथा रात 8 बजे से शुक्रवार सुबह 8 बजे तक डॉ रूमा प्रसाद रहेंगे। जबकि जेनरल इमर्जेंसी में दोपहर 3 बजे से रात 9 बजे तक डॉ शीला कुमारी तथा रात 9 बजे से शुक्रवार सुबह 9 बजे तक डॉ मासूम आलम रहेंगे।