Dhanbad News: झामुमो नेता जगरनाथ महतो की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम

झामुमो नेता जगरनाथ महतो की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम

झामुमो नेता जगरनाथ महतो की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम

Dhanbad News: झारखंड के जननायक को भावभीनी श्रद्धांजलि, कार्यकर्ताओं ने दी पुष्पांजलि

Dhanbad News: दिनांक 6 अप्रैल 2025 को झामुमो धनबाद जिला कार्यालय, कुर्मीडीह में झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता और पूर्व शिक्षा मंत्री स्वर्गीय जगरनाथ महतो की द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्री लक्खी सोरेन ने की। सबसे पहले स्व. महतो की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इसके पश्चात उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने पुष्प अर्पित कर अपनी भावनाओं को प्रकट किया और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

Visionary Leader Remembered for His Contributions to Education

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष लक्खी सोरेन ने कहा कि जगरनाथ महतो सिर्फ एक राजनेता नहीं बल्कि झारखंड की आत्मा थे। उन्होंने गरीबों, मजदूरों, किसानों और युवाओं के लिए निरंतर संघर्ष किया। शिक्षा मंत्री रहते हुए उन्होंने सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे में सुधार से लेकर शिक्षा को अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए कई ऐतिहासिक निर्णय लिए। उनकी दूरदृष्टि और कर्मठता आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहेगी।

Program Attended by Several Party Leaders and Workers

इस श्रद्धांजलि सभा में झामुमो के कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए, जिनमें केन्द्रीय सदस्य जग्गू महतो, जिला उपाध्यक्ष कालीचरण महतो, संगठन सचिव मनोज महतो, कोषाध्यक्ष किशोर मुर्मू, झाकोमयू जोनल अध्यक्ष हराधन रजवार, पूर्व प्रवक्ता समीर रवानी, वरिष्ठ नेता देबू महतो, रतीलाल टुडू, अमित महतो, एजाज अहमद, मिहिर दत्ता, अख्तर हुसैन अंसारी, राजू हाड़ी, टिंकू सरकार, मेराज अंसारी, मोकीम अंसारी, मंजूड़ा मरांडी, मो. शमीम अंसारी, भरत रजवार, संजय सोरेन, अजय कुमार, मनोज मरांडी, बीरजू सोरेन, लखन लाल टुडू, कासिम अंसारी, मनसा राम मुर्मू और पवन माझी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कार्यक्रम की समाप्ति पर सभी ने यह संकल्प लिया कि स्वर्गीय जगरनाथ महतो के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए एकजुट होकर काम करेंगे और झारखंड की अस्मिता व गरिमा को बनाए रखेंगे।