Dhanbad News: जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण

Dhanbad News: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री आदित्य रंजन ने बुधवार को राजनीतिक दलों के साथ कोहिनूर मैदान स्थित ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

इस दौरान उन्होंने ईवीएम व वीवीपैट कक्ष का सील, सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन यंत्र सहित पूरे परिसर का निरीक्षण किया। साथ ही रख-रखाव एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

निरीक्षण के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि सभी राजनीतिक दलों के साथ यह ईवीएम वेयरहाउस का तिमाही निरीक्षण है।

मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री कालिदास मुंडा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के श्री सोनु दुबे, भारतीय जनता पार्टी के श्री नरेन्द्र त्रिवेदी, आजसू के श्री रतिलाल महतो, आम आदमी पार्टी के श्री अरविंद कुमार, बहुजन समाज पार्टी के श्री अभय कुमार,‌ निर्वाचन शाखा के श्री सागर कुमार (भजोहरि) एवं अन्य कर्मी मौजूद थे।