Dhanbad News: जनता दरबार में आमजनों की शिकायत एवं समस्याओं से अवगत हुए उपायुक्त

जनता दरबार में आमजनों की शिकायत एवं समस्याओं से अवगत हुए उपायुक्त

जनता दरबार में आमजनों की शिकायत एवं समस्याओं से अवगत हुए उपायुक्त

Dhanbad News: समस्याओं के निष्पादन हेतु पदाधिकारियों को दिए निर्देश

Dhanbad News: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन कर आम-जन की शिकायतों व समस्याओं को सुना।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

जनता दरबार में मुख्यतः जमीन विवाद संबंधी मामले, मारपीट के मामले, शमशान घाट पर जबरन कब्जा के मामले, जमीन म्युटेशन के मामले, पारिवारिक विवाद के मामले, जोरापोखर पैक्स ली. के वारंटियों के विरूद्ध कार्रवाई के मामले, चौकीदार के रिक्त पदों पर दूसरी लिस्ट जारी करने के मामले, सड़क निर्माण के मामले, लैंडमार्क सोसाइटी के जमीन संबंधित मामले, आर्म्स लाइसेंस के मामले, जलजमाव से संबंधित मामले समेत अन्य संबंधित आवेदन आए।

उन्होंने संज्ञान में आए सभी मामलों के आवेदन को संबंधित पदाधिकारी को तत्काल निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।मौके पर प्रभारी पदाधिकारी जन शिकायत कोषांग श्री नियाज अहमद मौजूद रहें।