Dhanbad News || “जय बापू, जय भीम अभियान, जय संविधान” कार्यक्रम का आयोजन

Dhanbad News

Dhanbad News

Dhanbad News || बापू की विरासत और संविधान को खत्म करना चाहती है भाजपा: जिलाध्यक्ष संतोष सिंह

Dhanbad News || धनबाद प्रखंड के अंतर्गत पुटकी अंबेडकर चौक में धनबाद कांग्रेस के उपाध्यक्ष जनाब कय्यूम खान जी की अध्यक्षता में “जय बापू, जय भीम अभियान, जय संविधान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी, और धनबाद प्रखंड कांग्रेस के पर्यवेक्षक कालीचरण यादव जी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण तिवारी जी ने किया। इस कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

“जय बापू, जय भीम अभियान, जय संविधान” कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा, “भाजपा और आरएसएस शुरू से ही संविधान विरोधी रहे हैं।” उन्होंने बताया कि संविधान सभा की पहली बैठक 6 दिसंबर 1946 को हुई थी और संविधान को 26 नवंबर 1949 को अपनाया गया।

जिलाध्यक्ष सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी ने 19 नवंबर 1939 को अपने एक बयान में संविधान निर्माण की नींव रखी थी। गांधी जी ने स्वदेशी संविधान की आवश्यकता को पहचाना, जो जनभावनाओं को दर्शाता हो।

संतोष सिंह ने कहा, “30 नवंबर 1949 को आरएसएस के साप्ताहिक संगठन ने संविधान को ‘अभारतीय’ करार दिया था और मनुस्मृति को आदर्श प्राचीन कानून के रूप में प्रचारित किया था।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि 12 दिसंबर 1949 को आरएसएस ने महिलाओं के समान अधिकारों का विरोध करते हुए डॉ. भीमराव अंबेडकर का पुतला जलाया था।

सिंह ने आरोप लगाया कि आरएसएस ने संविधान को ‘अहिंदू’ बताते हुए हिंदू केंद्रीत शासन की वकालत की थी। उन्होंने कहा, “सन 2000 में भाजपा की संविधान समीक्षा आयोग ने संशोधन की मांग की थी। भाजपा शुरू से ही गांधी जी और अंबेडकर जी की विचारधारा के खिलाफ रही है।”

गांधी जी की विरासत पर हमला कर रहे हैं भाजपा और संघ परिवार: धनबाद जिला कांग्रेस अध्‍यक्ष

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा और संघ परिवार गांधी जी की विरासत पर हमला कर रहे हैं और नाथूराम गोडसे का महिमामंडन करके गांधी जी की विरासत को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा ने आरक्षण नीति को कमजोर किया है, जिससे दलित, पिछड़े वर्ग, और जनजातीय समूह प्रभावित हुए हैं।

जिलाध्यक्ष ने 2024 के चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा नेताओं ने 400 सीटें मिलने पर संविधान बदलने की धमकी दी थी। उन्होंने दलितों और आरक्षण पर हुए हमलों के उदाहरण भी दिए, जैसे:

  • 2018 में एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम को कमजोर करने का प्रयास।
  • दलित विरोध प्रदर्शनों पर पुलिस दमन।
  • अनुसूचित जाति और जनजाति आयोग को कमजोर किया जाना।
  • 2021 से जातीय आधारित जनगणना रोकना।
  • दस लाख सरकारी रिक्तियों को भरने में देरी।

उन्होंने उन्नाव, हाथरस, और रोहित वेमुला की मौतों का जिक्र करते हुए कहा कि ये घटनाएं जातीय उत्पीड़न को उजागर करती हैं।

कार्यक्रम में ये लोग मुख्‍यरूप से थे उपस्थ‍ित

कार्यक्रम में धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी, रामगोपाल भुवानिया, कालीचरण यादव, कय्यूम खान, लक्ष्मण तिवारी, अछयवर प्रसाद, रवी चौबे, अख्तर खान गुड्डू, जीतेश सिंह, दीपक सिंह, राम विलास राम, जितेंद्र शर्मा, बिट्टू सिंह, प्रीतम रवानी, निवारण महतो, शाहरुख खान, आशीष सिन्हा, नवीन पासवान, दयानंद पासवान, बब्लू उरांव, शहबाज अनवर, अजय साव, शंकर बिस्कर्मा, मनबोध सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

Also Read More

Congress Party || कांग्रेस पार्टी का विशेष कार्यक्रम: “जय बापू, जय भीम अभियान, जय संविधान”

कल से शुरू होगा ‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान’ अभियान, कांग्रेस ने 13 महीने के आंदोलन का किया एलान

जय बापू जय भीम एवं जय संविधान अभियान” की तैयारी में जुटा कांग्रेस