Dhanbad News: निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी की अध्यक्षता मे 40-धनबाद विधानसभा हेतु विधानसभा स्तरीय सुलभ निर्वाचन समिति की बैठक सम्पन्न

निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी की अध्यक्षता मे 40-धनबाद विधानसभा हेतु विधानसभा स्तरीय सुलभ निर्वाचन समिति की बैठक सम्पन्न

निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी की अध्यक्षता मे 40-धनबाद विधानसभा हेतु विधानसभा स्तरीय सुलभ निर्वाचन समिति की बैठक सम्पन्न

Dhanbad News: आज दिनांक 06-06-2025 को अपरहान 3:00 बजे अनुमंडल पदाधिकारी -सह- निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी की अध्यक्षता मे 40-धनबाद विधानसभा हेतु विधानसभा स्तरीय सुलभ निर्वाचन समिति (AC Committee on Accessible Election ) का बैठक सम्पन्न हुआ।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

बैठक मे आयोग से प्राप्त निदेशो के आलोक मे पीडब्लूडी वोटर्स का पहचान कर नए मतदाताओ का मतदाता सूची मे पंजीकरण कर उत्साहवर्धन करने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। साथ हीं पीडब्लूडी वोटर्स के लिए बाधा रहित सुविधा उपलब्ध कराना यथा मतदान केन्द्रो मे सुविधा, मतदाता जागरूकता हेतु कैंप एवं निर्वाचन प्रक्रिया मे पीडब्लूडी वोटर्स को शामिल करना आदि विषयो पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

उक्त बैठक मे नगर निगम क्षेत्र से श्री प्रसून कौसिक, सहायक नगर आयुक्त, श्री रवीद्र नाथ ठाकुर, सचिव भारतीय रेड क्रॉस समिति, श्री विकास आनंद, अंचल अधिकारी, पुटकी, अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी, प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, बाल विकास परियोजन पदाधिकारी, धनबाद, प्रभारी पदाधिकारी CHC धनबाद, प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी, धनबाद, श्रीमाती अपर्णा दास, प्राचार्य, जीवन ज्योति बेकार बांध, श्री संजय रजक, संकुल साधन सेवी एंव डॉ सुशील कुमार, सी0 एस0 ऑफिस धनबाद सदस्य के रुपे मे उपस्थित हुए।