धनबाद: सोमवार 1 अप्रैल 2024 को धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में केंद्र सरकार के विरोध में मशाल जुलूस निकली गई। जुलूस पुराना कांग्रेस कार्यालय से स्वर्गीय रणधीर बर्मा चौक तक निकाली गई।

मशाल जुलूस के साथ विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया। धनबाद के लुबी सर्कुलर रोड स्थित पुराने कार्यालय के समीप जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी सहित जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण जिला व प्रखंड पदाधिकारी, एआइसीसी के मेंबर सहित सभी मोर्चा के पदाधिकारी, कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित हुए। रणधीर वर्मा चौंक पर भाजपा शासित केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारों के साथ विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने विरोध जताते हुए कहा कि भाजपा शासित केंद्र सरकार द्वारा लोकतंत्र को खत्म करने की खतरनाक साजिश रची जा रही हैं।

फरवरी महीने में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले राष्ट्रीय कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रिज करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि आयकर विभाग कांग्रेस के खिलाफ अवैध और अलोकतांत्रिक कार्रवाई को पूर्व नियोजित तरीके से कर रही है। यह भारतीय लोकतंत्र के मूल सिद्धांतों पर सीधा हमला है।कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी ने कहा कि भाजपा सरकारी एजेंसियों के सहारे षड्यंत्र करके कांग्रेस व अन्य विपक्षी पार्टीयों कि पीठ पर वार कर रही हैं!

सामने से लड़ना उनके लिए आसान नहीं है, क्योंकि भाजपा के झूठ की राजनीति को अब आम जनता भी खूब समझ रहीं हैं। श्री रजा ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में धनबाद से लोकसभा प्रत्याशी जीत का परचम लहराऐगा। मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष रशीद रजा अंसारी, मदन महतो, मनोज यादव, रवि रंजन सिंह, योगेंद्र सिंह योगी, राजेश्वर सिंह यादव, नवनीत नीरज, रमेश जिंदल, कयूम खान, दिनेश यादव, सतपाल सिंह ब्रोका, रामचंद्र शर्मा, माधव सिंह, वकील बाउरी, अक्षयवर प्रसाद, सीता राणा, प्रभात सुरोलिया, संतोष राय, जितेश सिंह, पप्पू कुमार तिवारी, बबलू दास, पप्पू पासवान, मृत्युंजय सिंह, मनोज हाडी, अवधेश पासवान, प्रसाद निधि, बलराम महतो, डेविड सिंह, सत्यानंद पांडे, अनिल सिंह, मधुसूदन सिंह चौधरी, प्रीतम रवानी, रूबी खातून, पूनम देवी, हेमंती जायसवाल, बबीता शर्मा, दुलारी देवी, सुनीता पासवान, कामता पासवान, आशीष सिंह, सत्यानंद पांडे, छोटू सिंह, विक्की कुमार, सूरज वर्मा, नवीन पासवान, नकुल वर्मा, महेंद्र पासवान, गौतम पासवान, रामपति शर्मा, अजय पासवान, छोटू सिंह, राजेश राम, विनोद शर्मा सहित सैकड़ो कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Some women who are,elite athletes in high school,中国 エロ