Dhanbad News: पूरी उर्जा के साथ छात्रों के हित में करें काम – उपायुक्त

पूरी उर्जा के साथ छात्रों के हित में करें काम - उपायुक्त

पूरी उर्जा के साथ छात्रों के हित में करें काम - उपायुक्त

Dhanbad News: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन ने आज जिला सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के प्राचार्य सहित सभी शिक्षकों एवं कर्मियों के साथ बैठक की।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

इस अवसर पर छात्रों के बेहतर भविष्य के लिए उपायुक्त ने सभी को पूरी ऊर्जा के साथ छात्रों के हित में अपने दायित्व का निर्वाहन करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि स्कूल के शिक्षक और शिक्षिकाएं अपनी क्षमता पहचानें। स्कूल में ऐसा वातावरण तैयार करें कि वहां आने वाले शिक्षक और छात्र सहित अन्य लोग भी उत्साहित हो उठे। सभी बच्चे यूनिफॉर्म में स्कूल पहुंचे। परीक्षा के टॉपर को सम्मानित करें। जिम्मेदारी पंजी बनाएं। जितने संसाधन हैं उसका शत प्रतिशत उपयोग करें।

बैठक में उपायुक्त ने “लो कोस्ट – नो कोस्ट” पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री अभिषेक झा, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री आयुष कुमार, एडीपीओ श्री आशीष कुमार, डीएमएफटी टीम लीडर श्री शैलेश तिवारी सहित स्कूल के सभी शिक्षक उपस्थित थे।