Dhanbad News: उपायुक्त की अध्यक्षता में की गई जिला स्वास्थ्य समिति एवं स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत चलाये जा रहे राभी राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा

उपायुक्त की अध्यक्षता में की गई जिला स्वास्थ्य समिति एवं स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत चलाये जा रहे राभी राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा

उपायुक्त की अध्यक्षता में की गई जिला स्वास्थ्य समिति एवं स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत चलाये जा रहे राभी राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा

Dhanbad News: जिला के सभी स्वास्थ्य केंद्र खुलने के साथ-साथ डॉक्टर की मौजूदगी सुनिश्चित हो, कार्य मे किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नही- उपायुक्त

Dhanbad News: आज दिनांक 18 जुलाई 2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत चलाये जा रहे राभी राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक समाहरणालय सभा कक्ष में आयोजित की गई।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

इस दौरान डब्लूएचओ से डॉ अमित कुमार तिवारी के द्वारा पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से उपायुक्त एवं बैठक में उपस्थित अन्य अधिकारियों को धनबाद जिले में बच्चों के नियमित टीकाकरण के तहत खसरा एवं रूबेला सहित बच्चों में नियमित टीकाकरण के अभाव में होने वाली विभिन्न बीमारियों को लेकर जिले में अब तक हुए कार्यों की जानकारी एवं उनमें किए जाने वाले सुधार के संबंध में किए जाने वाले कार्यों के बारे में बताया गया। इसके अलावा कुपोषण उपचार केन्द्र, टी बी उन्मूलन कार्यक्रम, (Vector borne disease) कार्यक्रम की भी समीक्षा की गई।

उपायुक्त श्री आदित्य रंजन ने छुटे हुए सत्रों को यथाशीघ्र प्लान कर टीकाकरण करने का निर्देश संबंधित सभी पदाधिकारी को दिया। साथ ही शत प्रतिशत गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण करने एवं सरकारी संस्थानों में डिलीवरी हेतु भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही फाइलेरिया से ग्रसित मरीज जिनका स्टेज 3 से अधिक है उनकी दिव्यंका प्रमाण पत्र निर्गत करने के कार्य में तेजी लाने हेतु निर्देशित किया। इसके अलावा उन्होंने सभी स्वास्थ्य केंद्र खुलने एवं डॉक्टर की मौजूदगी हेतु सभी पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उपायुक्त श्री आदित्य रंजन ने बैठक के दौरान कहा कि जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्र खुले यह सभी पदाधिकारी सुनिश्चित करेंगे। सभी स्वास्थ्य केंद्र को और वहां कार्य करने वाले पदाधिकारी एवं कर्मी अपने कार्य प्रणाली को सुधारे। धनबाद जिला के सभी स्वास्थ्य केंद्रों की सुविधा राज्य स्तर पर अव्वल रहे यह सुनिश्चित करना हम सभी का कार्य है। उन्होंने कहा कि धनबाद जिला में किसी भी संसाधन की कमी नहीं है इसलिए सभी मानकों पर हमें उत्कृष्ट कार्य करना है। सभी सीएचसी,पीएचसी, एसएचसी का असेसमेंट किया जाएगा। इस असेसमेंट में जिस भी केंद्र द्वारा एफर्ट्स दिखाए जाएंगे तथा जो भी केंद्र अच्छा कार्य करेंगे उन्हें और भी बेहतर सुविधा जल्द से जल्द उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया जाएगा।

मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती अनिता कुजूर, सभी CDPO, डब्लूएचओ से डॉ अमित कुमार तिवारी,सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधन ईकाई, जिला शहरी कार्यक्रम प्रबंधन ईकाई, एन.सी.डी. सेल, अस्पताल प्रबंधक, सदर अस्पताल, सभी प्रखण्ड कार्यक्रम प्रबंधन ईकाई मौजूद रहें।