Dhanbad News: उपायुक्त ने बरमसिया रेल ओवरब्रिज की शीघ्र मरम्मत करने का दिया निर्देश

उपायुक्त ने बरमसिया रेल ओवरब्रिज की शीघ्र मरम्मत करने का दिया निर्देश

उपायुक्त ने बरमसिया रेल ओवरब्रिज की शीघ्र मरम्मत करने का दिया निर्देश

Dhanbad News: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन ने बरमसिया रेल ओवरब्रिज की मरम्मत को लेकर आज पथ निर्माण विभाग तथा रेलवे के अधिकारियों के साथ बैठक की।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

बैठक के दौरान पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि रेलवे ओवरब्रिज के नीचे मिट्टी भराई के बाद रिटर्न वॉल (आर.ई. वॉल) बनाना आवश्यक है। आर.ई. वॉल से कुछ दूरी पर रेलवे ट्रैक है।

उपायुक्त ने रेलवे को अपनी तकनीक से आर.ई. वॉल का शीघ्र निर्माण करने तथा उसके बाद पथ निर्माण विभाग को सड़क की मरम्मत पूरी करने का निर्देश दिया।

मरम्मत अवधि में यातायात प्रबंधन को लेकर भी विचार विमर्श किया गया। जिसके बाद बरमसिया रेल ओवरब्रिज पर भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंधित लगाने तथा सड़क के दोनों छोर पर बैरिकेड लगाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी श्री राजेश कुमार, डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर श्री नौशाद आलम, पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता श्री मिथलेश प्रसाद, अंचल अधिकारी धनबाद श्री शशिकांत सिंकर तथा रेलवे के पदाधिकारी मौजूद थे।