Dhanbad News: तेतुलमारी वेस्ट मोदीडीह स्थित शहीद सकलदेव सिंह विद्या मंदिर प्रांगण में दुर्गा सोरेन सेना के प्रदेश अध्यक्ष सुनील चौधरी के अध्यक्षता में स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की 15 वीं पुण्यतिथि मनाई गई. सेना के कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम स्वर्गीय दुर्गा सोरेन के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए सुनील चौधरी ने कहा कि स्वर्गीय दुर्गा सोरेन गरीबों के मसीहा थे. वे राजनेता के साथ-साथ एक बेहतर सामाजिक कार्यकर्ता थे. उनकी पकड़ समाज के सभी वर्गों में था.
मौके पर सेना के जिला अध्यक्ष विक्की राय, राहुल नोनिया, बबलू चौधरी, आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.
