Dhanbad News: विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने मूंगफली बीज वितरण का किया शुभारंभ

विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने मूंगफली बीज वितरण का किया शुभारंभ

विधायक मथुरा प्रसाद महतो

Dhanbad News: टुंडी के माननीय विधायक श्री मथुरा प्रसाद महतो ने आज पश्चिमी टुंडी के जाताखूटी पंचायत भवन में बिरसा फसल विस्तार योजना अंतर्गत 100% अनुदान पर किसानों के बीच मूंगफली बीज वितरण का शुभारंभ किया।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

इस अवसर पर माननीय विधायक ने कहा कि टुंडी के किसान कृषि पर आश्रित है। उन्होंने किसानों को सभी सरकारी योजनाओं से अच्छादित करने का अनुरोध किया।

इस अवसर पर लगभग 64 किसानों के बीच मूंगफली बीज का वितरण किया गया।

मौके पर प्रखंड प्रमुख मालती मरांडी, प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री विशाल कुमार पांडेय, एटीएम श्री संतोष सिंह, श्री बसंत महतो, श्री आनंद महतो, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, एटीएम, कृषक मित्र सहित अन्य लोग मौजूद थे।