मामला : उपराष्ट्रपति की मजाक उड़ाने का
धनबाद : कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का मजाक उड़ाए जाने के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर ने स्थानीय रणधीर वर्मा चौक पर राहुल गांधी का पुतला दहन की। कार्यक्रम का नेतृत्व पार्टी के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने की। मौके पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उन्हें संसदीय मर्यादा और मूल्यों का तनिक भी ज्ञान नहीं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भारतीय राजनीतिक के एक विकृत मानसिकता के जालंधर उदाहरण है। अगर राहुल की पूरी राजनीति करियर पर ध्यान दिया जाए तो यह बात सात साबित हो जाएगी कि वह अभी भी पप्पू है। पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कार्य समिति के सदस्य रमेश राही, जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार झा, मानस प्रसून, वीरेंद्र हांसदा, महामंत्री नितिन भट्ट , मीडिया प्रभारी मिल्टन पार्थ सारथी, सह मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर मुन्ना, अमलेश सिंह, निर्मल प्रधान, मौसम सिंह, राजकुमार मंडल, कमल राय, जयंत चौधरी ,प्रितपाल सिंह अजमानी, मनोज गुप्ता, उमेश सिंह, टूला सिंह ,राजा रामदता, दीपक झा, बृजेंद्र शर्मा, अनिल शर्मा, जीत सोनी, अरुण सिंह, भृगुनाथ भगत, संजय शर्मा, राजीव भट्ट, अजीत चतुर्वेदी, अजय मंडल तथा विपिन लाल आदि उपस्थित थें।