Sunday, September 8, 2024
HomeधनबादDHANBAD | सदर अस्पताल ने एक और जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक संपन्न...

DHANBAD | सदर अस्पताल ने एक और जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक संपन्न कर उदाहरण पेश किया

DHANBAD | सदर अस्पताल में आज एक महिला का जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार ने बताया कि डिगवाडीह 10 नंबर के रहने वाले नरेश वर्मा की 43 वर्षीय पत्नी सीमा देवी को यूरीन करने में कठिनाई और बच्चेदानी निचे खिसकने की शिकायत थी। इससे वह पिछले कई महीनों से परेशान थी। गरीबी के कारण वह अपना इलाज नहीं करा पा रही थी। निजी अस्पताल में ऑपरेशन के लिए 40-45 हज़ार का खर्च बताया जा रहा था। मरीज में खून की कमी भी थी। वह बहुत मायूस हो गयी थी। फिर उन्हें किसी ने सदर अस्पताल में चिकित्सकों को दिखाने की सलाह दी। सदर अस्पताल में डॉ संजीव कुमार ने मरीज को देखा और ऑपरेशन करने का निर्णय लिया। मरीज के लिए सदर अस्पताल के ब्लड स्टोरेज यूनिट से खून की व्यवस्था की गयी। आज दिनांक 21/07/23 को डॉ संजीव कुमार, स्त्री रोग विशेषज्ञ और निशेच्तक डॉ आनंद कुमार और अस्पताल के कर्मियों के सहयोग से उनका सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति सामान्य है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

MatthewJak on 01-10-2023
MatthewJak on 05-10-2023
MatthewJak on 05-10-2023