
धनबाद: गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सह झामुमो के वरिय नेता मथुरा प्रसाद महतो के पक्ष में रविवार 7 अप्रैल को सघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया। बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के गजलीटांड में आयोजित जनसंपर्क के पश्चात श्री महतो ने एक जनसभा को संबोधित किया। इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी श्री महतो ने कहा कि देश विकट परिस्थियों से गुजर रहा है। लोकतंत्र खतरे में है। वर्तमान की सरकार सरकारी कल-कारखाने धीरे-धीरे करके निजी हांथों में सौंपते चले जा रहे हैं। इसे नहीं रोका गया तो एक दिन पूरा देश निजी हांथों में चला जाएगा। आमजनता एकमात्र गठपुतली बनकर रह जाएगा। श्री महतो ने खतरों को अगाह करते हुए कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए एकमात्र रास्ता इंडिया गठबंधन को वोट देकर इस पूंजीवादी पोषित सरकार को सत्ता से बेदखल करना होगा। श्री महतो ने कहा कि गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र की जनता अगर मुझे जीत दिलाती है तो उनकी आवाज को दिल्ली तक पहुंचाने का काम करूंगा। गरीब-गुरबों व जरूरतमंदों के बीच हमेशा उपलब्ध रहकर एक सारथी की भूमिका निभाउंगा। उन्होंने मतदाताओं से अपने पक्ष में भारी संख्सा में मतदान करने की अपील की। मौके पर सैंकड़ों समर्थकों के साथ काफी संख्या में कांग्रेस, झामुमो आदि के नेता कार्यकर्ता मौजूद थे।