गोपीनाथडीह पंचायत में ‘एक मुलाकात,अपनों के साथ’ कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह

हमारा लक्ष्य “ऐसा कोई गांव नहीं जहां कांग्रेस के पांव नहीं” के तहत करतें रहेंगे कार्य: संतोष सिंह

धनबाद: मुनिडीह दिनांक 7 अगस्त 2024 को गोपीनाथडीह पंचायत में “एक मुलाकात अपनो के साथ” कार्यक्रम के तहत धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह गोपीनाथडीह पंचायत पहुंचें। मुखिया संघ के अध्यक्ष बिजेंद्र कुमार पासवान के नेतृत्व में धनबाद जिला कांग्रेस कमीटी के
जिलाध्यक्ष संतोष सिंह का जोरदार अभिनंदन किया गया। पंचायत भवन में संगोष्ठी का आयोजन भी हुआ जिसमे महीलाओ और ग्रामीणो को झारखंड सरकार की अबुआ आवास, मईया सम्मान योजना, सहित अन्य लाभदायक योजनाओ विस्तृत रूप से बताया। जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा एक मुलाकात अपनो के साथ कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओ का मनोबल बढ़ाने का काम कर रहे हैं पंचायत और बुथ स्तर के कार्यकता ही संगठन को मजबूत करता है। धनबाद में होने वाली विधान सभा चुनाव की तैयारी को लेकर बुथ स्तर पर कांग्रेस को मजबूत नींव तैयार करने का टास्क दिया गया। जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा हमें चुनाव के लिए तैयार रहना है भाजपा घबराहट मे है चुनाव आयोग पर दवाब बनाए जा रहे हैं समय से पहले चुनाव कराने हेतू। उन्होने कहा कांग्रेस कार्यकताओ को चुनाव के लिए तैयार रहने का आह्वावान किया है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि हम झारखंड अलग राज्य आंदोलनकारी हैं। इस राज्य को बनाने के लिए हमलोग जेल भी गए। इसलिए हमलोग विरासत के बल पर नहीं बल्कि मेहनत करके राजनीति में आए हैं और कांग्रेस संगठन को मजबूत करने का काम कर रहा हूं। हम आलोचनाओं से बिचलित नही होते। इससे हमें और कार्य करने की शक्ती मिलती है।कहा कि कांग्रेस मे हम व्यक्ति की राजनीति नही करतें कांग्रेस पार्टी की राजनीति करतें हैं। कांग्रेस पार्टी हाईकमान द्वारा संगठन सशक्तिकरण की जिम्मेदारी दी गई हैं। हमारा लक्ष्य है कि “ऐसा कोई गांव नही जहां कांग्रेस के पांव नही” विधानसभा चुनाव में कांग्रेस +झामुमो गठबंधन जिला के सभी सीट से चुनाव जितेगें। धनबाद जिले में महागठबंधन को विधानसभा चुनाव में जीत होगी । जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा वरिष्ठ कांग्रेस नेताओ, स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार व झारखंड आंदोलन के सेनानियों से भी हमलोग मिलेंगे। श्री सिंह ने कहा धनबाद के कार्यकताओ में काफी उर्जा है इस बार हमलोग चुनाव जितेगें। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना का लाभ ज्यादा महीलाओ तक पहुँचाने का आह्वान किया है साथ ही आरोप लगाया कि भाजपा झारखंड सरकार की इस योजना से घबराहट में आ गई है मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जेल से रिहाई के साथ ही चुनाव के लिए बेचैन है क्योकि भाजपा जानती है राहुल गांधी और हेमंत सोरेन का सोंच विकासशील है। उन्होंन कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को और धारदार बनाने की जरूरत हैं। विधानसभा क्षेत्र में चुनावी यात्रा, जनसभा, जनसंवाद जैसे कार्यक्रम कर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन -जन तक पहुंचने का कार्य कांग्रेसजन करें।

बैठक में मुख्य रूप झारखंड प्रदेश कांग्रेस सचिव वैभव सिंहा, धनबाद जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष कयूम खान, मुखिया बिजेंद्र पासवान, सुब्रमण् तिवारी, प्रीतम रवानी, राखाल दास इंद्रजीत महतो ,आशा देवी,मालती देवी,सोनी देवी,निसार अहमद अंसारी,मनोज यादव, जीतू महतो, रोबिन गोप,गणेश मल्लिक, रमेश महतो,संजय बाउरी,जितेंद्र यादव, संजय यादव, पूर्णेदु बाउरी, लोकनाथ महतो, मनोरमा देवी,लटटा देवी सहित सैकंडो कांग्रेस कार्यकताओ ने शिरकत किया।