JAC 10th Result 2025 | JAC 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2025 कल होगा जारी, जानें रिजल्ट टाइम, टॉपर लिस्ट और ऑफिशियल लिंक

JAC 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2025 कल होगा जारी

JAC 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2025 कल होगा जारी

रिजल्ट का इंतजार खत्म: झारखंड बोर्ड 10वीं का परिणाम कल 12:20 बजे घोषित होगा, शिक्षा मंत्री करेंगे जारी

JAC 10th Result 2025 | झारखंड बोर्ड (JAC) से 10वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले लाखों छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। JAC 10th Result 2025 कल यानी 27 मई को दोपहर 12:20 बजे घोषित किया जाएगा। इस बात की आधिकारिक पुष्टि हो चुकी है। राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन रिजल्ट जारी करेंगे। इसको लेकर कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है।

Check JAC 10th Result 2025 Online | पिछले साल हजारीबाग की छात्राओं का रहा दबदबा

2024 में JAC बोर्ड के 10वीं रिजल्ट में 90% से अधिक छात्र-छात्राएं पास हुए थे। टॉपर लिस्ट में हजारीबाग की छात्राओं का दबदबा रहा था।

  • ज्योत्सना ज्योति (इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबाग) बनी थीं राज्य की टॉपर
  • सनात संजोरी को मिला था दूसरा स्थान
  • करिश्मा कुमारी और सृष्टि सौम्या ने तीसरा स्थान साझा किया था

चारों छात्राएं हजारीबाग जिले से थीं, जिससे जिला टॉपर्स के मामले में चर्चा में रहा।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

इस साल JAC 10वीं की परीक्षा 11 फरवरी से 4 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थी। हालांकि, परीक्षा के दौरान साइंस और हिंदी विषय का पेपर लीक हो गया था, जिससे JAC को परीक्षा रद्द करनी पड़ी थी। बाद में दोनों विषयों की परीक्षा दोबारा करवाई गई। इसके बावजूद बोर्ड ने कम समय में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर रिजल्ट तैयार किया है।

Check JAC 10th Result 2025 Online | यहां देखें JAC 10वीं रिजल्ट 2025

छात्र अपना रिजल्ट नीचे दिए गए ऑफिशियल लिंक पर जाकर चेक कर सकते हैं:
🔗 JAC Official Website – रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें

रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करना होगा। साथ ही भविष्य के उपयोग के लिए उसका प्रिंटआउट लेना न भूलें।

निष्कर्ष | JAC Result News Jharkhand

JAC 10th Result 2025 का बेसब्री से इंतजार कर रहे छात्रों के लिए कल का दिन बेहद खास होने वाला है। शिक्षा मंत्री द्वारा जारी किए जाने वाले इस रिजल्ट में यह देखना दिलचस्प होगा कि इस बार राज्य का टॉपर कौन बनता है। परीक्षा में आई रुकावटों के बावजूद बोर्ड ने समय पर परिणाम जारी कर प्रशंसा बटोरी है। सभी छात्रों को शुभकामनाएं!