JHARIA | भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान में राष्ट्रीय मंत्री राजेंद्र सिंह रैना झरिया पहुंचे

JHARIA | केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा पूरे देश मे महा जनसंपर्क अभियान चला रही है। जिसको लेकर गुरुवार 29 जून को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह रैना झरिया पहुंचे । भाजपा कार्यसमिति सदस्य रागनी सिंह, पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल , धनबाद जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह समेत कई भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय मंत्री पुष्पगुच्छ व माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल नगाड़ों व जमकर आतिशबाजी की गई जिसके बाद नरेंद्र सिंह रैना झरिया नगर भर्मण करते हुए स्थानीय लोगों से मुलाकात करते हुए लोगों की समस्याओं को जाना साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा सुशासन और गरीब कल्याण की उपलब्धियां बताई। इंद्रा चौक के समीप एक चाय के स्टॉल पर रुक कर कार्यकर्ताओ संग चाय पर चर्चा की। वही भाजपा कार्यकर्ताओं के जोश को देखते हुए राष्ट्रिय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के स्वर्णिम 9 वर्षों के कार्यकाल में कई विकास कार्यों को धरातल में उतारा गया जिसका फायदा सीधे जनता को मिला है। वहीँ महाजनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा नेत्री रागिनी सिह ने जनता के बीच जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष में किए गए कार्यों को विस्तार पूर्वक रखा साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह रैना को झरिया की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान मौके पर भाजपा धनबाद महानगर जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, उपाध्यक्ष उमेश यादव, मानस प्रसून, संजय झा पूर्व महापौर चंद्रशेखर अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमलेश सिंह, महामंत्री नितिन भट्ट, श्रवण राय, संतोष सिंह संतोष शर्मा, अभिषेक पाण्डेय, मनोज प्रसाद, राज किशोर जैना, शैलेंद्र सिंह चंद्रवंशी, रामप्रकाश सिंह, श्रवण राम, जितेन सिंह, अनित सिंह, रंजीत रवानी, छोटू सिंह, धीरेन महतो,गोपाल चौधरी आलोक पमपम, स्वरूप भट्टाचार्य रघु राम, विजय चंद्रवंशी राहुल सिंह मयूरी द्विवेदी, उमा भट्टाचार्य, शिबू अग्रवाल, संतोष रवानी, अजय वर्मा, अजय रविदास शुभम गुप्ता समेत सैकड़ों की संख्या में गणमान्य कार्यकर्तागण मौजूद थे।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *