JHARIA | DAV बनियाहीर में भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित मोहित कुमार बंसल को किया गया सम्मानित

JHARIA | DAV बनियाहीर के प्रांगण में विद्यालय के प्राचार्य एस मोदक के द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित विद्यालय के पूर्व छात्र मोहित कुमार बंसल को पुष्प गुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया गया । मोहित कुमार बंसल 2012 में डी.ए.वी बनियाहीर के विज्ञान संकाय के छात्र थे। वे माइनिंग की पढ़ाई भारतीय खनिक विद्यापीठ (आई.एस.एम) धनबाद से की और वर्तमान में सी.सी.एल ढोरी में सहायक कोलियरी प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। बंसल ने अपने संबोधन में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता के लिए निरंतर प्रयास तथा लक्ष्य प्राप्ति के लिए एकाग्रता का होना आवश्यक है। साथ ही यह भी बताया कि हमें जीवन में आने वाली असफलता से चिंतित नही होना चाहिए बल्कि इससे सीख लेनी चाहिए । संयम और त्याग ही सफलता का मूल मंत्र है। हमें कभी हार नहीं माननी चाहिए। सफलता के लिए संयम और त्याग होना अति आवश्यक है। इस अवसर पर प्राचार्य श्री एस मोदक ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि श्री बंसल से प्रेरणा लेते हुए जीवन में सफलता प्राप्त करें। इस अवसर पर सभी शिक्षक तथा शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की वरिष्ट अंग्रेजी शिक्षिका श्रीमती सोमा बनर्जी ने किया। मौके अपर शिक्षक रमन राय, देवेन्द्र कुमार पाणिनी, सर्वेश्वर मिश्रा, निर्मल डहंगा, रेणु सिंह, मुज्तबा हुसैन, पंकज दूबे आदि उपस्थित रहे।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

One thought on “JHARIA | DAV बनियाहीर में भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित मोहित कुमार बंसल को किया गया सम्मानित

  1. Реабилитация наркоманов по методу 12 шагов может сочетаться с психотерапией, групповой терапией, консультацией нарколога, работой психолога, наблюдением врача, медикаментозной терапией, стационаром, детоксикацией и помощью родственникам. Если человек находится в острой интоксикации, переживает ломку, запой, похмельный синдром, тревогу, бессонницу, психоз или выраженное физическое истощение, сначала может потребоваться наркологическая помощь, срочный вызов, стационар, снятие ломки, капельница, вывод из запоя или детоксикация. После стабилизации начинается реабилитация как отдельная программа, направленная на долгосрочные изменения.
    Исследовать вопрос подробнее – https://reabilitaciya-12-shagov-moskva13.ru/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *