झरिया। हाई पावर कमिटी के वेतनमान की मांग को लेकर 6 नंबर साइडिंग मे कार्यरत असंगठित मजदूरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर तिसरा थाना प्रभारी शंकर विश्वकर्मा के पहल पर शनिवार को थाना परिसर में त्रिपक्षीय वार्ता कराई गई। वार्ता में तय हुआ कि 6 नंबर साइडिंग के असंगठित मजदूरों को हाई पावर कमेटी का वेतन एवं अन्य मांग पर 6 दिसंबर को क्षेत्रीय कार्यालय बस्ताकोला में आउटसोर्सिंग कंपनी के संचालक और बीसीसीएल महाप्रबंधक के अलावा मजदूर यूनियन नेताओं के बीच त्रिपक्षीय वार्ता कर समस्या का समाधान किया जाएगा। आश्वासन के बाद मजदूरों ने अपनी हड़ताल समाप्त करते हुए दोपहर से मजदूर अपने अपने कार्य पर लौट गए। मौक़े पर गोलकडीह के परियोजना पदाधिकारी संजीव कश्यप, बस्ताकोला पी ओ अशोक शर्मा यूनियन की ओर से राजेंद्र पासवान, कामता पासवान, सपन पासवान, राम प्रसाद यादव, मनोज पासवान, बिंदेश्वर पासवान, विजय भुइयां, महेंद्र भुइयां, रेखा देवी, कलावती देवी, आशा वर्मा आदि थे।
JHARIA : हाई पावर कमेटी के वेतनमान की मांग को लेकर असंगठित मजदूरों के हड़ताल हुआ समाप्त
