Saturday, July 27, 2024
HomeझरियाJHARIA : मजदूर नेता  स्वर्गीय राजू महतो की 19 वीं पुण्यतिथि मनी

JHARIA : मजदूर नेता  स्वर्गीय राजू महतो की 19 वीं पुण्यतिथि मनी

झरिया। मजदूर किसानों के नेता स्व राजू महतो का 19 पुण्यतिथि शनिवार को भागारामपुर राजू महतो चौक मे मनाया गया। मौके पर सिंदरी विधायक इंद्रजीत माहतो के धर्मपत्नी सह भाजपा नेत्री तारा देवी, कांग्रेस नेता जलेश्वर महतो, आजसू जिलाध्यक्ष मंटू महतो आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित किया। तारा देवी ने राजू महतो द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्व महतो मजदूरो व किसानो के सच्चे हितैषी थे, बहुत कम समय मे चले गए। आज उनकी कमी महसूस हो रही है। हम लोग उनके परिवार के साथ हमेशा खङे है। कांग्रेस नेता जलेश्वर महतो ने कहा कि राजू महतो एक युवा नेता थे वह हमेशा हक की लड़ाई की बात कहते थे। वह एक निर्भीक और साहसी व्यक्ति थे। राजू महतो के बड़े भाई प्रभास महतो ने कहा कि राजू एक सच्चा झारखंड का नेता था। जो झारखंड आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने काम किया था। कार्यक्रम के अंत  स्कूली बच्चों को  प्रशस्ति पत्र दिया गया एवं बुजुर्गों के बीच कंबल का वितरण किया गया। मौके पर संजय गोराई मुखिया, पत्नी गीता देवी ,विजय महतो भाई, विकास महतो, किशन महतो, आकाश महतो, प्राण राय, महावीर महतो, कमल महतो, ओमप्रकाश महतो, सुशील सिंह, निर्मल रजवार, मन्नू आलम, धर्मेंद्र महतो, कुमार महतो, अशोक महतो आदि लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments