November 29, 2023

JHARIA |चार दिवसीय आस्था के छठ पर्व को लेकर झरिया नगर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रत्नेश यादव के नेतृत्व में शुक्रवार को वार्ड नंबर 36 चिन कोठी, वार्ड नंबर 46 मल्लाह पट्टी एवं वार्ड 46 स्थित बालू गद्दा मे छठ घाटों की साफ सफाई के आलावे झाड़ियाँ एवं कीचड़ की सफाई किया गया एवं सभी छठ घाटों को जाने वाले गढ़ेनुमा रास्तों को भराई कर लेबल किया गया। ताकि छठ व्रतियों को किसी भी तरह की कठिनाई ना हो। मौके पर झरिया नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि आस्था के प्रतिक छठ पर्व है जो पूरे बिहार, झारखंड के आलावे यूपी में भी लोग बड़े धूमधाम से मनाते हैं।छठ मां का महिमा अपरंपार है जिसका महाभारत काल में भी जिक्र है,जब पांडवो को अज्ञात वास हुआ था,राज पार्ट छीन गया था। उस समय माता द्रोपति ने भी छठ व्रत को कर भगवान भास्कर को अर्घ्य देने का काम किया था। जिसके बाद उनका खोया हुआ राजपार्ट पांडवो को वापस मिला था। वहीं क्षेत्र की समस्त जनता व छठ वार्तियों को शुभ कामनाएं दिया।

हमें डोनेट करने के लिए, नीचे दिए गए QR कोड को स्कैन करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *