JHARIA : झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने किया छठ घाटों व तालाबों का निरीक्षण, दिया कई दिशा-निर्देश

JHARIA : महा पर्व छठ पूजा के अवसर पर झरिया के विभिन्न तालाबों में स्वयं निरक्षण करने पहुँची सचेतक झारखंड सरकार सह विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह झरिया ऐतिहासिक राजा तालाब पहुँचने पर निगम अधिकारियों के कार्यों से संतुष्ट होकर उनका हौसला अफजाई की और कुछ बाकी व्यवस्था की उपस्थित सहायक नगर आयुक्त प्रशुन कौशिक और सिटी मैनेजर प्रेम प्रकाश को निर्देशित करती हुई जल्द पुरा कर जानकारी उपलब्ध कराने को कहा। तत्पश्चात झरिया आनंद भवन तालाब, तेज़न सिंह तालाब भी निरक्षण की वहा भी सफाई बिलीचिंग, फिटकिरी का छिड़काव् से संतुष्ट हुई और सभी सहयोगी कर्मी का हौसला अफजाई की साथ ही साथ वहीं लोक-आस्था व सूर्य उपासना के महापर्व “छठ पूजा” के द्वितीय अनुष्ठान “खरना” की सभी व्रतियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छठी माई की कृपा समस्त कोयलांचल वाशियों पर बनी रहे।
मौके पर समाज सेवी महेश शर्मा,पूर्व पार्षद अनूप साव अशोक बर्नवाल, राजेश सिंह, दीपक शर्मा, संजय यादव, सहित दर्ज़नो लोग उपस्थित थे।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *