
JHARIA | जिस संस्थान से जनता को नुकसान हो वैसी कोई भी संस्था का सिंह मेंशन परिवार समर्थन नहीं करती है। मेंशन के लोग जनता के साथ उनकी समस्या मिलकर समस्या का समाधान करने में करती है। इसलिए सत्ता में ना रहते हुए भी उसने हमेशा जनता की समस्याओं को लेकर संघर्ष करते रही है। उक्त बातें भाजपा नेत्र सह जनता श्रमिक संघ की वरिष्ट नेता श्रीमती रागिनी सिंह ने जयरामपुर में भाजपा और जेएसएस की आयोजित मिलन समारोह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा की मैंने एवं मेरे परिवार के लोगों ने झरिया की जनता के साथ विश्वाश घात नहीं किया है। लोगों का सुख दुख बांटने का काम किया है। कोरोना कल में भी हमने आम जनता की सेवा तन मन धन से की है। जिसके चलते झरिया की जनता भी मेंशन परिवार के साथ हमेशा ही चट्टान की तरह खड़े होकर साथ देने का काम किया। सिंह मेंशन के लोग झरिया की जनता का हमेशा ऋणी रहेगी। जरूरत पड़ेगी तो झरिया के लोगों के लिए वे खून बहाने को तैयार रहेंगी। उन्होंने कहा की भाजपा काम में तथा लोगों के विकाश के लिए काम कर रही है। मोदीजी की विकाश मॉडल के चलते देश विदेश में मोदीजी के नेतृत्व में डंका बज रही है। भाजपा नेत्री ने कहा कि भाजपा कभी छलावा में विश्वाश नहीं किया है, यही कारण है कि आज जयरामपुर मेवालाल रजक के नेतृत्व में सेंकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामकर लोदना क्षेत्र में बीजीपी कि इतिहास बनाने का काम किया है। समारोह के पूर्व गाजे-बाजे और आतिशबाजी के साथ मेवालाल ने समर्थकों के साथ रागिनी सिंह का भव्य स्वागत किया । इस दौरान कांग्रेस सहित अन्य दलों से दर्जनों लोगों ने मेवालाल रजक के नेतृत्व में भाजपा में शामिल हुए लोगों का रागिनी सिंह ने पार्टी का पट्टा देकर सम्मानित किया। मिलन समारोह को संबोधित करते हुए रागिनी सिंह ने कहीं की झारखंड में अभी जेएमएम और कांग्रेस की गठबंधन की सरकार है। यह सरकार आम लोगों का रोजी-रोटी छीनने का काम कर रही है। विकास के बदले में विनाश कर रही है जिसका उदाहरण है कि पूरे झरिया क्षेत्र में बिजली, पानीऔर प्रदूषण से लोग त्रस्त हैं। आए दिन धनबाद जिला में हत्याएं हो रही है और प्रशासन चुप चाप हाथ पर हाथ धरे बैठी है। आज झरिया में घर घर नल जल योजना के लिए पाइप बिछाया जा रहा है। यह योजना मोदी सरकार की देन है। जो भाजपा के पूर्व विधायक संजीव सिंह ने झरिया की जनता के लिए 312 करोड़ की लागत से लाई थी। उन्होंने कहा कि मैं आप लोगों को आश्वस्त करती हूं कि आप लोग का विस्थापन कोई भी जबरन नहीं करेगा तथा झरिया विधानसभा की जनता का विस्थापन झरिया क्षेत्र में ही होगी। भाजपा के मिलन समारोह के दौरान मेवा लाल रजक, बबलू रजक, प्रतिमा देवी, आशा देवी, पिंकी देवी, लवली देवी, बलकेश्वर सिंह, छोटू सिंह, रविशंकर सिंह ,संजय यादव, रोहित विद, गंगा माली, सिकंदर राम, छोटन साव, रामाधार सिंह, रविकांत पासवान, बैजनाथ, गोपाल चौधरी, उमेश सिंह, टुन्ना सिंह आदि थे ।

the jaws thrown wide apart,銉戙兂銈广儓 銇堛倣and itsthick shapeless legs bowed into an arch.