झरिया। संविधान बचाओ- देश बचाओ, लोकतंत्र बचाओ, सामानता, बंधुत्व के लिए संकल्प रविवार को लिया गया। सर्व प्रथम धनबाद डॉ भीमराव अम्बेडकर चौक में बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जो आने वाले 4 दिसंबर 2023 को दिल्ली में महामही राष्ट्रपति को राष्ट्रीय तथा राज्य के मुद्दों पर हस्ताक्षर कॉपी सौंपने का काम करेंगे। लगभग 410 से अधिक लोगों ने हस्ताक्षर किया,अभियान के दौरान झरिया विधानसभा के विधायिका पूर्णिमा नीरज सिंह ने अपना समर्थन देते हुए सर्वप्रथम डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद हस्ताक्षर की। इस अवसर पर दलित शोषण मुक्ति मंच के झारखंड राज्य के अध्यक्ष शिव बालक पासवान ने संबोधित करते हुए कहा कि देश की भाजपा सरकार देश को बदलने की साजिश कर, मनुवाद को थोपना चाहती है।, उदाहरण सितंबर माह में विश्वकर्मा योजना लागू की जा रही है इसमें रोजगार, जो जातीय कार्य से जुड़ा है इसका मतलब है की लोगों को जातिवाद के तरफ ले जाने का प्रयास है इसीलिए संविधान का अनुच्छेद 14 से 51 अनुच्छेदों तक लोगों का अधिकार हैं इसे जानने की जरूरत है और अनुच्छेद 340 पिछले वर्गों के लिए संविधान के अंदर उनके अधिकार सुरक्षित हैं। मौके पर ओम प्रकाश पासवान, दुकालू दास बीपी, विनोद पासवान, धर्मराज धारी तथा अन्य शामिल थे।
JHARIA : संविधान बचाओ, देश बचाओ, लोकतंत्र बचाओ के तहत दलित शोषण मुक्ति मंच ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
