Thursday, September 19, 2024
HomeधनबादJharkhand Assembly Election 2024 | टाइगर जयराम महतो का "प्रशांत किशोर" बने...

Jharkhand Assembly Election 2024 | टाइगर जयराम महतो का “प्रशांत किशोर” बने ध्रुव चंद्रवंशी | डिजिटल तकनीकों का उपयोग कर विधानसभा चुनाव में अधिक सीटें दिलाने में निभाएंगे महत्वपूण भूमिका

Jharkhand Assembly Election 2024 | टाइगर जयराम महतो का “प्रशांत किशोर” बने ध्रुव चंद्रवंशी | डिजिटल तकनीकों का उपयोग कर विधानसभा चुनाव में अधिक सीटें दिलाने में निभाएंगे महत्वपूण भूमिकाझारखंड की राजनीति में एक बड़ा कदम उठाते हुए झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति (JBKSS) और झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने आज ध्रुव चंद्रवंशी को आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अभियान प्रमुख एवं आईटी प्रभारी नियुक्त किया है। यह घोषणा संगठन द्वारा जारी एक आधिकारिक पत्र के माध्यम से की गई।

ध्रुव चंद्रवंशी एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं, जो पिछले 7 वर्षों से डिजिटल और फिजिकल चुनाव अभियानों का संचालन कर रहे हैं। उनकी टीम ने विभिन्न राज्यों में अत्याधुनिक डिजिटल तकनीकों का उपयोग करते हुए चुनावी रणनीतियों को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। ध्रुव का अनुभव दिल्ली, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड के विधानसभा चुनावों में राजनीतिक सलाहकार के रूप में कई विधायकों के साथ काम करने का रहा है, जहाँ उन्होंने अपने कुशल नेतृत्व और रणनीतिक सोच से सफलता प्राप्त की है।

टाइगर जयराम महतो ने ध्रुव चंद्रवंशी की अनुभव और प्रतिबद्धता पर विश्वास जताते हुए, उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। महतो ने कहा, “ध्रुव चंद्रवंशी जैसे अनुभवी और समर्पित व्यक्ति के नेतृत्व में हम संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का सपना साकार करेंगे। उनकी रणनीति और प्रौद्योगिकी का मेल हमें आगामी विधानसभा चुनावों में एक मजबूत स्थिति में लेकर आएगा।”

ध्रुव चंद्रवंशी ने इस अवसर पर टाइगर जयराम महतो और संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “मुझे इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए चुने जाने पर गर्व है। मैं पूरी निष्ठा और ताकत के साथ यह सुनिश्चित करूंगा कि JBKSS और JLKM संगठन आगामी झारखंड विधानसभा चुनावों में अधिक से अधिक सीटें जीते। मेरा तजुर्बा और हमारी टीम की कड़ी मेहनत इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।”

इस नियुक्ति से यह स्पष्ट है कि संगठन अब पूरी तरह से आधुनिक रणनीति और तकनीकी प्रगति के साथ चुनावी मैदान में उतरने के लिए तैयार है, और ध्रुव चंद्रवंशी के नेतृत्व में आने वाले चुनावों में पार्टी का भविष्य उज्ज्वल दिख रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

ремонт кондиционеров on 08-10-2023 | विशेष
888starzpa on 05-10-2023
888starzpa on 01-10-2023
888starzpa on 07-10-2023
MatthewJak on 01-10-2023
MatthewJak on 05-10-2023
MatthewJak on 05-10-2023