झारखंड में 74वां वन महोत्सव, राज्य सरकार पर्यावरण और प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयासरत:सीएम

RANCHI | रांची में वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा आयोजित “74वां वन महोत्सव”आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। कार्यक्रम में पर्यावरण और वन का महत्व बताते हुए मुख्यंमत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारा राज्य समृद्ध है। हेमंत सोरेन ने कहा, राज्य सरकार पर्यावरण और प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयासरत है। क्लाइमेट चेंज को लेकर पूरी दुनिया चिंतित है। यहां के आदिवासी-मूलवासी जल, जंगल, जमीन से ही प्रेम करते हैं। झारखंड प्रदेश को देश के अन्य राज्यों के लोग खनिज संपदा के लिए प्रेम करते हैं। प्रकृति ने देश की 40% खनिज संपदा से इस राज्य को नवाजा है। इस राज्य में लगभग सभी खनिज संपदा प्रचुर मात्रा में पाई जाती हैं, यहां तक कि परमाणु बनने वाला खनिज भी इस राज्य में मौजूद है, परंतु विडंबना है कि इन खनिज संपदाओं का पूरा लाभ राज्यवासियों को आज तक नहीं मिल पाया बल्कि यहां के लोगों को विस्थापन का दर्द जरूर मिला है।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

One thought on “झारखंड में 74वां वन महोत्सव, राज्य सरकार पर्यावरण और प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयासरत:सीएम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *