झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मनोज कुमार यादव ने पेश की धनबाद सीट से अपनी दावेदारी

धनबाद। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि अधिवक्ता मनोज कुमार यादव ने पेश की धनबाद विधानसभा से दावेदारी झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देशानुसार झारखंड के सभी 81 विधानसभा मे कांग्रेस पार्टी से संभावित प्रत्याशी आवेदन पत्र जिला अध्यक्ष को जमा कर रहे हैं। इसी क्रम में आज धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के आवासीय कार्यालय में अधिवक्ता मनोज कुमार यादव ने धनबाद विधानसभा से अपनी दावेदारी पेश करते हुए आवेदन पत्र जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह को जमा किया, अपने आवेदन पत्र में अधिवक्ता मनोज कुमार यादव ने बताया कि वे पिछले लगभग 21 वर्षों से कांग्रेस पार्टी में सक्रिय हैं छात्र जीवन से ही एन.एस.यू.आई के जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता के के पद पर, तत्पश्चात धनबाद विधानसभा युवा कांग्रेस के प्रथम निर्वाचित अध्यक्ष , धनबाद लोकसभा के निर्वाचित उपाध्यक्ष, धनबाद नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी ओ.बी.सी विभाग के अध्यक्ष की पद पर कांग्रेस पार्टी में अपनी सेवा दे चुके हैं वर्तमान में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओ.बी.सी के उपाध्यक्ष के पद पर कांग्रेस पार्टी में अपनी सेवा दे रहे हैं यदि पार्टी मुझे अपना प्रत्याशी बनाती है तो पार्टी की जीत सुनिश्चित है इस अवसर पर अधिवक्ता मनोज कुमार यादव के साथ, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव मदन महतो, धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री लालबाबू यादव, धनबाद जिला एनएसयूआई के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण चौधरी ,धनबाद नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह विशेष तौर पर उपस्थित थे

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp