Sunday, September 8, 2024
HomeDhanbadझारखंड राज्य जनसेवक संघ का 29वें दिन जारी रहा हड़ताल

झारखंड राज्य जनसेवक संघ का 29वें दिन जारी रहा हड़ताल

धनबाद: राज्य भर के जनसेवक झारखंड राज्य जनसेवक संघ के बैनर तले आगामी 12-06-23 से नेपाल हाउस रांची में धरना प्रदर्शन करेंगे। पिछले 29 दिनों सर जनसेवक अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर है।मंगलवार को 29वें दिन भी हड़ताल जारी रहा। मंगलवार के धरना में जिला अध्यक्ष दिनेश महतो जिला सचिव विनोद विद्यार्थी, अजितेश लाहा ,निरंजन कुमार, रंजीत कुमार शर्मा ,हेंदलाल टूडू , संतोष तिवारी, जसीम अख्तर, जयदीप गिरी, निरज कुमार,तरुण कुमार एवं अन्य साथी उपस्थित हुए।आज के धरना में उपस्थित जनसेवकों ने बालासोर रेल हादसे में मारे गए लोगों के आत्मा की शान्ति के लिए 2 मिनट का मौन भी रखा।संघ का कहना है कि कृषि विभाग द्वारा षड़यंत्र के तहत 2011-2012 में नियुक्त सभी 83 वी एल डब्लू एस जनसेवक का ग्रेड वेतन 2400 से घटाकर 2000 कर दिया गया है। इससे सभी जनसेवक मर्माहत हैं। सभी जनसेवकों के हड़ताल में चले जाने के कारण प्रखंड-जिले के कृषि कार्य के अलावा अन्य बहुत सारे कार्य पूर्णरूप से बाधित हैं या वैकल्पिक काम चलाऊ व्यवस्था के तहत जैसे तैसे कार्य चलाया जा रहा है। जिले के जनसेवक प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, सहायक गोदाम प्रबंधक, प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक, पंचायत सचिव, प्रखंड पेंशन नोडल पदाधिकारी, प्रखंड बी एल ओ पर्यवेक्षक ,प्रखंड कल्याण पदाधिकारी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी के प्रभार में हैं।जनसेवकों के हड़ताल में जाने से कृषि कार्य , सामाजिक सुरक्षा कार्य , ग्रामीण विकास विभाग के तहत पंचायतों का विकास, जन्म मृत्यु, निर्वाचन, खाद्य आपूर्ति, मिट्टी जाँच, बीज वितरण, उर्वरक दुकानों का निरीक्षण, फसल कटनी,एन एस एस ओ डाटा संग्रहण का कार्य, वर्षापात, किसानो का ऋण माफ़ी, सुखाड़ से प्रभावित किसानों को सुखाड़ राहत का कार्य ,निर्वाचन हेतु विखंडिकरण का कार्य इत्यादि बहुत सारे कार्य प्रभावित हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

MatthewJak on 01-10-2023
MatthewJak on 05-10-2023
MatthewJak on 05-10-2023