‘जन संवाद यात्रा’ सहित विधानसभा चुनाव की तैयारी हेतु धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह के नेतृत्व में बैठकों का दौर शुरू, भूली से हुई शुरुआत

राहुल गांधी जल्द ही शुरू करेंगे झारखंड में जनसंवाद यात्रा -कांग्रेस जन इसे सफल बनाने में निभाएं अपनी सहभागिता: संतोष सिंह

झारखंड सरकार की मईयां सम्मान योजना का ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को मिल सकें लाभ -कार्यकर्ता करें प्रचार -प्रसार: राशिद रजा अंसारी

धनबाद/झारखंड: आज 31 जुलाई 2024 कों प्रदेश कांग्रेस पार्टी के र्निदेशानुसार सभी विधानसभा क्षेत्र में चुनावी यात्रा\ जनसभा\ जनसंवाद कार्यक्रम के तहत धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह सहित कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी के नेतृत्व में प्रखंड स्तरीय बैठक हुई शुरू। जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देशानुसार, आगामी विधानसभा चुनाव की सांगठनिक तैयारी की प्रतिबद्धता को देखते हूए बैठक की जा रही हैं।

बैठक की शुरुआत भूली, बाल्मीकि नगर स्थित कांग्रेस कार्यालय में भूली नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रौशन कुमार की अध्यक्षता व जिला महासचिव गंगा वाल्मीकि द्वारा संचालित कर सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह विशिष्ट अतिथि कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी उपस्थित हुए। जिलाध्यक्ष ने बताया कि कार्यकर्ताओ के साथ बैठक कर धनबाद में होने वाली “जन संवाद यात्रा” को सफलतापूर्वक संपन्न कराने सहित आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारी भूली से करने का शंखनाद किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए संतोष सिंह ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी बुथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को अपने बुथ को मजबूत करने का निर्देश दिया हैं। जल्द ही प्रदेश में कांग्रेस के केंद्रीय नेता राहुल गांधी की जनसंवाद यात्रा होने वाली हैं। इस यात्रा को सफल बनाने में पूरे जिले से ज्यादा से ज्यादा कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओ की सहभागिता होनी चाहिए।

कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी ने कहा की झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना का लाभ प्रत्येक घर की हर महिला को मिले। इसके लिए कार्यकर्ता घर घर जाकर इस योजना के बारे में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं के बीच में प्रचार -प्रसार करें। उन्हें मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना का लाभ दिलावें।

बैठक को संबोधित करने वाले में वरिष्ठ कांग्रेस नेता नीलूकांत सिंन्हा, सरजू सिंह, जिला परिषद सदस्य भानु प्रताप, शाहरुख खान, ओबीसी नगर अध्यक्ष अरुण कुमार मंडल, बृजेश कुमार, अजय शर्मा, रमेश डे, शशि भूषण प्रसाद, रामचंद्र साव, गोलू कुमार, शिव कुमार सिंह, विनय कुमार, वीरू कुमार, विक्की पंडित, छोटू रविदास, आजाद रंजन, अमित कुमार, चंदन कुमार, सुनील कुमार सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।