Journalist Union Alliance Leadership Announced |राष्ट्रीय पत्रकार परिसंघ का गठन, डॉ. शर्मा अध्यक्ष, डॉ. रमण महासचिव और डॉ. पाठक समन्वयक नियुक्त

राष्ट्रीय पत्रकार परिसंघ का गठन, डॉ. शर्मा अध्यक्ष, डॉ. रमण महासचिव और डॉ. पाठक समन्वयक नियुक्त

राष्ट्रीय पत्रकार परिसंघ का गठन, डॉ. शर्मा अध्यक्ष, डॉ. रमण महासचिव और डॉ. पाठक समन्वयक नियुक्त

पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए मजबूत कदम, वरिष्ठ पत्रकारों की टीम राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल

Journalist Union Alliance Leadership Announced | नयी दिल्ली/धनबाद, 16 जून 2025 (एजेंसी)। देशभर की पत्रकार यूनियनों को एक साझा मंच पर लाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। पत्रकारों के हितों की रक्षा और उनके अधिकारों की मजबूती के उद्देश्य से ‘पत्रकार यूनियनों का परिसंघ’ नामक एक राष्ट्रीय संगठन का गठन किया गया है, जिसमें देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संगठनों और पत्रकार यूनियनों को शामिल किया गया है। इस परिसंघ के पदाधिकारियों की नई सूची भी जारी कर दी गई है।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

छह प्रमुख यूनियनें बनीं हिस्सेदार, वरिष्ठ पत्रकारों को सौंपी गई जिम्मेदारी

इस परिसंघ में सार्क जर्नलिस्ट फोरम (SJF), इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (IJA), पेरियाडीकल प्रेस ऑफ इंडिया (PPI), यूनाइटेड यूनियन जर्नलिस्ट सोसायटी, सेव यू.एन.आई. मूवमेंट और भारतीय ऑल मीडिया पत्रकार संघ जैसे बड़े संगठन शामिल किए गए हैं। इन यूनियनों की एकजुटता पत्रकारों की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती देने की दिशा में एक अहम पहल मानी जा रही है।

डॉ. सुरेन्द्र शर्मा बने अध्यक्ष, डॉ. आर.के. रमण महासचिव नियुक्त

परिसंघ के संयोजक की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, राजस्थान के वरिष्ठ पत्रकार डॉ. सुरेन्द्र शर्मा को अध्यक्ष बनाया गया है जबकि बिहार सरकार के पूर्व प्रेस सलाहकार डॉ. आर.के. रमण को महासचिव का दायित्व सौंपा गया है। अन्य पदाधिकारियों में सुबीर सेन और आर.के. राय उपाध्यक्ष, अमानुल हक और मृत्युंजय सरदार सचिव, हीरालाल प्रधान और मीनाक्षी चौधरी कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। डॉ. समरेन्द्र पाठक को समन्वयक के रूप में उनकी भूमिका दोहराने का अवसर मिला है।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल हुए कई चर्चित नाम

परिसंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में देशभर से कई वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकारों को स्थान दिया गया है। इनमें रामनाथ विद्रोही, उदय मिश्रा, कुमार भवेश, सुशील भारती, उमेन्द्र दाधीच, अखिलेश अखिल, एम.एस. जकारिया, डॉ. उत्कर्ष सिन्हा, गांधी मिश्रा गगन, जगदीश यादव, सारिका झा, सन्नी अत्री, कुमार समत, राजेश ठाकुर, जे.पी. शर्मा, डॉ. प्रदीप सुमन, संतोष झा और डॉ. समरेन्द्र पाठक प्रमुख हैं।

संरक्षक मंडल और कानूनी सलाहकारों की टीम भी गठित

इस परिसंघ को राजनीतिक और कानूनी मजबूती देने के लिए संरक्षक मंडल और कानूनी सलाहकार टीम का भी गठन किया गया है। संरक्षक मंडल में सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव, कीर्ति आजाद, खगेन मुर्मू, वीणा देवी और सुधाकर सिंह के साथ पूर्व सांसद मंगनीलाल मंडल और अली अनवर को भी शामिल किया गया है। विशेष आमंत्रित सदस्यों में डॉ. बी.एन. मिश्रा, गिरजेश रस्तोगी, दलीप पूरी, प्रो. योगेश कुमार और अरविंद पाठक को नामित किया गया है।

सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के वरिष्ठ वकील बने कानूनी सलाहकार

परिसंघ ने पत्रकारों के कानूनी मामलों के उचित समाधान और मार्गदर्शन हेतु सुप्रीम कोर्ट, दिल्ली हाई कोर्ट और इलाहाबाद हाई कोर्ट के अनुभवी अधिवक्ताओं को अपने साथ जोड़ा है। कानूनी सलाहकारों की इस टीम में ए.पी.एन. गिरी, संतोष कुमार, राजीव रंजन मिश्रा, के.के. झा, जितेंद्र झा, रामबदन चौधरी, विनय झा, केशव चौधरी, अरविंद चौधरी और नवेश कुमार शामिल हैं।