जयंती समारोह में शामिल हुए जेबीकेएसएस केंद्रीय अध्‍यक्ष जयराम महतो, बोले-शहीद शक्त‍िनाथ महतो रक्त स्नान कर झारखंड को दिलाया हक

धनबाद : क्रांति दूत शहीद शहीद शक्त‍िनाथ महतो की जयंती समारोह मनाई गई। इस अवसर पर शक्ति चौक, तेतुलमुदी, शाहिद शक्तिनाथ महतो  छात्रावास आजाद सिजुआ स्थि‍त आयोजित कार्यक्रम में जेबीकेएसएस/जेएलकेएम के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो व केंद्रीय सचिव दीपक रवानी अपने साथियों के शामिल हुए। सर्वप्रर्थम श्री महतो एवं उनके साथियों ने शहिद के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।  मौके पर श्री महतो ने कहा कि शाहिद शक्तिनाथ महतो शोषित वंचित के हक अधिकार के लिए संघर्ष करते रहे। हम उन्हें अपना आदर्श मानते हैं। हम आंदोलनकारी के अरमानों में वे हमेशा जीवित रहेंगे। हमारे व्यवहार आचरण और क्रियाकलाप में हमेशा उनके आदर्श झलकेगा। श्री महतो ने कहा कि उन्होंने रक्त स्नान कर झारखंड को हक दिलाया है। वहीं पार्टी के केंद्रीय सचिव दीपक रवानी ने कहा शाहिद शक्तिनाथ महतो के आदर्श में चलकर हम झारखंड के लोगों को हक और अधिकार दिलाने का काम करेंगे।  मौके पर पार्टी के ग्रामीण जिला अध्यक्ष प्रकाश विश्वकर्मा, केंद्रीय संगठन महासचिव शंकर महतो, नगर जिला अध्यक्ष शक्तिनाथ महतो, एखलाक अंसारी, हरेंद्र रजक, भारती देवी, प्रभात पांडेय, दुलाल पांडेय, सलाउद्दीन अंंसारी समेत सैकड़ों समर्थक मौजूद थे।