रांची: कांग्रेस मुख्यालय में झारखंड विधान सभा चुनाव स्क्रीनिंग कमिटी के चैयरमेन श्री गीरीस चोडानकर, सदस्य श्री प्रकाश जोशी और पुनम पासवान के साथ झारखंड के सभी जिलाध्यक्षों के साथ बैठक में धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने लिखित प्रतिवेदन देकर धनबाद के सभी छह विधान सभा में सर्वे कराने का मांग किया। साथ ही सिन्दरी और निरसा विधान सभा क्षेत्र से भी कांग्रेस उम्मीदवार देने का प्रस्ताव रखा। स्क्रीनिंग कमिटी जल्द ही धनबाद के कार्यकताओ से भी राय सुमारी कर टिकट पर फैसला लेगी। जिलाध्यक्ष ने कहा हमने कहा है कांग्रेस संगठन के प्रती प्रतिबद्धता रखने वाले खांटी कांग्रेसी को टिकट मिलना चाहिए। आयातित प्रत्याशी नही चाहिए। उक्त बैठक में धनबाद कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी सहित सभी जिला कांग्रेस के अध्यक्ष शामिल जिसमें बोकारो कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमेश कुमार गुप्ता, गिरीडीह जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह, रामगढ जिलाध्यक्ष मुन्ना पासवान, जमशेदपुर जिलाध्यक्ष इंद्र बिहारी दुबे, लोहरदगा जिलाध्यक्ष सुखेर भगत, सहित सभी सम्मानित जिलाध्यक्ष उपस्थित थें।
कांग्रेस मुख्यालय में झारखंड विधानसभा चुनाव स्क्रीनिंग कमिटी के चैयरमेन को धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने दिया प्रतिवेदन | धनबाद के सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों का सर्वे कराने का किया मांग
