Kanwar Yatra News: बस्ताकोला गौशाला से काँवरियों का जत्था रवाना, युवा संघर्ष मोर्चा ने किया फल और जूस का वितरण

बस्ताकोला गौशाला से काँवरियों का जत्था रवाना

Kanwar Yatra

Kanwar Yatra News: सेवा में अग्रणी युवा संघर्ष मोर्चा की टीम धनबाद से देवघर नगरिया तक काँवरियों की सेवा में लगातार लगी हुई है।इसी क्रम में रविवार को बस्ताकोला गौशाला से देवघर के लिए निकले काँवरियों के जत्थे के बीच युवा संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष दिलीप सिंह एवं झारखंड किन्नर समाज सचिव सह पूर्व निगम ब्रांड एंबेसडर श्वेता किन्नर द्वारा संयुक्त रूप से फल और जूस का वितरण किया गया।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

दिलीप सिंह और श्वेता किन्नर ने सभी यात्रियों को उनकी यात्रा के लिए शुभकामनाएँ दीं। समाजसेवी दिलीप सिंह द्वारा सुल्तानगंज में भी डाक बम सेवा के तहत मणियां मोड़,सुइयां पहाड़,ईनारा और बरन क्षेत्र में लगातार सेवा का कार्य जारी है।इस अवसर पर दिलीप सिंह ने कहा कि सेवा सबसे बड़ा धर्म है और हमारे सभी कार्यकर्ताओं ने बिना किसी भेदभाव के समाज के अंतिम व्यक्ति की मदद करने का संकल्प लिया है।

जिसके तहत लगातार सेवा कार्य जारी है।वही श्वेता किन्नर ने कहा कि बाबा भोलेदानी सभी कांवरियों की यात्रा को सफल बनाएंगे और उनके इस नि:स्वार्थ भक्ति भाव की सेवा का फल भी उन्हें अवश्य देंगे। बातदें की सावन के शुरुआत से ही बाबा नगरी की सेवा में दिलीप सिंह और उनकी संस्था लगे हुए हैं।

श्री सिंह ने कांवरियों को किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर युवा संघर्ष मोर्चा से संपर्क करने का आग्रह किया है।मौके पर टाइगर चौरसिया, सुजीत कुमार, राम लखन,टार्जन भुईया,रामआशीष चौरसिया,गोलू , कुंदन सिंह और अनिल अग्रवाल उपस्थित थे।