कतरास : सोमवार 18 दिसंबर की शाम को तकादा कर घर लौट रहे पचगढ़ी बाजार के मस्जिद पट्टी निवासी अंडा व्यवसायी रुस्तम अली कुरैशी से अपराधियों ने दो लाख रूपए लूट लिए। उक्त घटना कतरास थाना क्षेत्र के लेड़ीडूमर पुल के पास की है। कल शाम को बाइक सवार तीन अपराधियो ने अंडा व्यवसायी से दो लाख नगद लूट कर फरार हो गये. अपराधियों ने रिवाल्वर की नोक पर घटना को अंजाम दिया. मारपीट कर बाइक की चाभी भी छीन ली. भुक्तभोगी बाघमारा से तगादा का पैसा लेकर कतरास कि और लौट रहा था. भुक्तभोगी ने लिखित शिकायत कतरास थाने में देकर कार्रवाई की मांग की है.
KATRAS : अंडा व्यवसायी से रिवाल्वर की नोक पर दो लाख की लूट
