Katras Buildcon: लीगल नोटिस भेजे जाने के सवाल पर कतरास बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड के अशोक चौरसिया ने स्पष्ट रूप से कहा कि उन्होंने आरटीआई कार्यकर्ता अरविंद सिन्हा पर जो भी आरोप लगाए हैं, उसके उनके पास ठोस और पुख्ता सबूत मौजूद हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उचित समय आने पर सभी साक्ष्य सार्वजनिक किए जाएंगे।
अशोक चौरसिया ने यह भी स्पष्ट किया कि अरविंद सिन्हा को लेकर सभी तथ्य वे अपनी प्रेसवार्ता में पहले ही साझा कर चुके हैं। उन्होंने दोहराया कि वे अपने आरोपों पर अडिग हैं और उचित समय पर इस संबंध में दस्तावेजी प्रमाण भी प्रस्तुत करेंगे।
यह मामला अब तूल पकड़ रहा है और आने वाले समय में इस पर क्या रुख अपनाया जाएगा, यह देखने योग्य होगा।
ये भी पढ़ें: