Katras News: श्री सालासर बालाजी मंदिर में तीन दिवसीय श्री हनुमान जन्मोत्सव का हुआ आगाज

श्री सालासर बालाजी मंदिर में तीन दिवसीय श्री हनुमान जन्मोत्सव का हुआ आगाज

श्री सालासर बालाजी मंदिर में तीन दिवसीय श्री हनुमान जन्मोत्सव का हुआ आगाज

Katras News: श्री श्री सालासर बालाजी मंदिर परिसर में इस वर्ष श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर तीन दिवसीय भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 12, 13 एवं 14 अप्रैल 2025 को श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ संपन्न होगा।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार है:

12 अप्रैल, शनिवार:

  • प्रातः 8 बजे से अखंड रामायण पाठ आरंभ होगा।
  • प्रातः 10 बजे सवामनी भोग एवं दोपहर 12 बजे छप्पन भोग का आयोजन।
  • संध्या 6 बजे बनारस गंगा आरती की तर्ज पर बालाजी की विशेष आरती

13 अप्रैल, रविवार:

  • प्रातः 8 बजे से रामायण पाठ विश्राम एवं हवन पूजन
  • दोपहर 3 बजे से संगीतमय सुन्दरकांड पाठ
  • संध्या 6 बजे से श्री बालाजी महाराज की महाआरती

14 अप्रैल, सोमवार:

  • प्रातः 7:30 बजे श्री बालाजी की आरती
  • प्रातः 8 बजे से 1008 पुष्प एवं फल से सहस्रनाम पुष्पांजलि
  • प्रातः 9:30 बजे से छप्पन भोग
  • संध्या 6 बजे से विशेष भजन संध्याझांकी (शिव-तांडव एवं आनंद तांडव नृत्य)

विशेष जानकारी हेतु संपर्क:

  • 9835930218, 7903936563, 9835145828

मंदिर समिति ने सभी भक्तों से अनुरोध किया है कि वे इस भव्य आयोजन में सपरिवार शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करें एवं कार्यक्रम की सफलता में अपना योगदान दें।

जय श्री बालाजी।