KATRAS | पूर्व मंत्री दिवंगत ओपी लाल की माता के निधन की सूचना पाकर कतरास पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, शोकाकुल परिवार से मिले, दी श्रद्धांजलि

KATRAS | धनबाद जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष अशोक प्रकाश लाल की दादी एवं बाघमारा के पूर्व विधायक दिवंगत ओपी लाल की माता सुमित्रा देवी (84 वर्ष) का निधन शुक्रवार की सुबह हो गया। सूचना पाकर शनिवार को कांग्रेस के धनबाद जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह कतरास के प्रियदर्शनी पथ स्थित शोकाकुल परिवार से मुलाकात की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कांग्रेस के धनबाद जिला महामंत्री सह प्रवक्ता जावेद रजा ने भी दिवंगत को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए निधन पर गहरा दुख जताया। इस अवसर पर कांग्रेस के रोहित वाही, इरफान खान, शौकत खान, एडीएम बिहार संजय लाल, अधिवक्ता जागेश्वर ठाकुर, सुरेश सिन्हा, दिनेश जेठवा आदि मौजूद थे।