
KATRAS | रामकनाली कोलियरी बिजली विभाग में कार्यरत शोभा कांत महतो का सेवानिवृत्त होने पर सहकर्मियों ने समारोह आयोजित कर शोभा कांत महतो को ससम्मान विदाई दी गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का संचालन यूनियन नेता राजेन्द्र प्रसाद राजा ने की। मुख्य अतिथि हीरालाल माजी अभियंता ए.एल.राम, सुमित अभिषेक, संघ प्रतिनिधि राजेश मंडल, भुवन गोप, गौतम कुमार, मिहिर महतो, प्रसिद्ध उपाध्याय, रघुनंदन विश्वकर्मा,सरोज उपाध्याय, यदुनंदन रजक, सीताराम चौहान, राजेश सिंह, पुरन महतो, गोवर्धन बाउरी, भागीरथ दास, बिनोद मांझी, नगेंदर चौधरी, महादेव कुम्हार, भरत दास, प्रहलाद महतो लखन रजक, राम भजन नोनिया, आदि ने शोभा कांत महतो को ससम्मान विदाई दी।
