
श्यामडीह व गुहीबांध में जनशक्ति दल के अध्यक्ष का जोरदार स्वागत,छाताबाद में पगड़ी बांध दिया मोहब्बत का पैगाम

KATRAS | पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर श्यामडीह से जुलूस निकाली गई। मोहम्मद इसराईल अंसारी, इम्तियाज अंसारी, दिल मोहम्मद अंसारी, जमशेद अंसारी, जावेद अंसारी, दाउद अंसारी आदि ने जुलूस का नेतृत्व किया। कतरास मजार से होते हुए जुलूस गुहीबांध पहुंची। वहां कमेटी के सदस्यों ने जनशक्ति दल के अध्यक्ष सूरज महतो का जोरदार स्वागत किया। स्वागत करने वालों में मो डब्लू, मो मुमताज, मो मोईन, मो नवाब, मो जमशेद, मो सईद, मुन्ना खान आदि शमिल थे। जुलूस गुहीबांध से आगे बढ़ाते हुए छाताबाद पहुंची, कमेटी के सदस्यों ने श्री महतो को पगड़ी बांधकर स्वागत किया। स्वागत करने वालों में मो फिरोज, मो मिराज औरंगजेब खान, मासूम खान, मिंटू आदि शामिल थे। जुलूस को संबोधन करते हुए श्री महतो ने कहा कि पैगम्बर साहब के उपदेशों को बताया। उन्होंने कहा कि समाज में भाईचारा, अमन-चैन व शांति से रहने का पैगाम इस्लाम धर्म की खूबी है।
