Kharmagoda Bridge News: मुख्यमंत्री को ट्वीट के बाद हरकत में आया प्रशासन, हटाई गई पुल पर लगी अवरोधक

जेडीयू झारखंड प्रदेश के महासचिव उदय कुमार सिंह

जेडीयू झारखंड प्रदेश के महासचिव उदय कुमार सिंह

Kharmagoda Bridge News: जनहित में की गई पहल से पुल होगा अब उपयोगी, अंचल अधिकारी और उप विकास आयुक्त ने शुरू की जांच

Kharmagoda Bridge News: बाघमारा अंचल अंतर्गत खमारगोडा गांव को जोड़ने वाला कतरी नदी पर बना पुल लंबे समय से अनुपयोगी स्थिति में था, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस मुद्दे को लेकर जनहित में Kharmagoda Bridge Dhanbad News को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रमुखता से उठाया गया।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

ट्वीट के माध्यम से उठाई गई जनसमस्या
जेडीयू झारखंड प्रदेश के महासचिव उदय कुमार सिंह ने इस गंभीर मुद्दे को एक अखबार में प्रकाशित खबर के आधार पर ट्वीट के जरिए झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री, धनबाद के उपायुक्त, मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के संज्ञान में लाया। इसके तुरंत बाद जिला प्रशासन हरकत में आया।

प्रशासन ने हटवाया अवरोधक, शुरू हुई जांच
प्रशासन की सक्रियता के बाद पुल पर खड़ी की गई अवरोधक को हटवा दिया गया है। साथ ही अंचल अधिकारी बाघमारा और उप विकास आयुक्त धनबाद ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।

उम्मीद जगी – अब जनता को मिलेगा लाभ
इस कार्रवाई के बाद उम्मीद की जा रही है कि यह पुल जल्द ही जनसाधारण के उपयोग में लाया जाएगा, जिससे खमारगोडा गांव के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। पुल के उपयोग में आने से आवागमन सुगम होगा और स्थानीय विकास को गति मिलेगी।

जनहित में सक्रियता का मिला परिणाम
प्रदेश महासचिव उदय कुमार सिंह ने जनहित में उठाए गए इस मुद्दे को लेकर सभी संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दिया और जनमानस को सूचित किया कि अब यह पुल जनता के लिए उपयोगी बनने की दिशा में अग्रसर है।